Video Viral: खड़ी पहाड़ी पर बिना हाथ लगाए चढ़ा शख्स, वीडियो देख कर हो जाएंगे हैरान

Video Viral: वायरल वीडियो में एक व्यक्ति अपने पैरों के सहारे खड़ी पहाड़ी पर बड़े आराम से चढ़ जाता है। वह हाथो का बिल्कुल भी इस्तेमाल नहीं करता है और एन्जॉय करते हुए खड़ी पहाड़ी पर चढ़ जाता है।

Written By :  Anjali Soni
Update: 2022-10-11 03:46 GMT

Viral Video: लोगों के अंदर बहुत सी कला होती होती है। किसी को डांस करना पसंद है तो किसी को खाना बनाना और किसी को खतरों के साथ खेलना काफी पसंद होता है। उन्हें इन खतरों से खेलने के बाद का अंजाम भी पता होता है। फिर भी वह खतरों से खेलते हैं। चाहे फिर इसकी वजह से इनकी जान भी चली जाए। कुछ लोग तस्वीरें लेने के लिए पहाड़ियों में जाते हैं। तो कुछ लोग तूफानी स्टंट करने के लिए पहाड़ियों पर जाते हैं। ये स्टंट देखने में तो बहुत मजेदार लगते हैं लेकिन इसकी वजह से कई बार स्टंट करने वालों की जान भी चली जाती है। फिर भी लोगों को ये सब करना पसंद होता है। सोशल मीडिया पर ऐसे ही एक व्यक्ति का वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें वह पहाड़ों पर अपना टैलेंट दिखा रहा है।

सिर्फ पैरों के सहारे चढ़ा खड़ी पहाड़ी पर

वायरल वीडियो में एक व्यक्ति अपने पैरों के सहारे खड़ी पहाड़ी पर बड़े आराम से चढ़ जाता है। वह हाथो का बिल्कुल भी इस्तेमाल नहीं करता है और एन्जॉय करते हुए खड़ी पहाड़ी पर चढ़ जाता है। व्यक्ति वो कर रहा है जो लोग हाथ से भी नहीं कर सकते हैं। आमतौर पर लोग खड़ी पहाड़ी पर हाथ लगाकर भी नहीं चल पाते हैं। लेकिन ये व्यक्ति बिना हाथ लगाए पैरों से ही इस खड़ी पहाड़ी पर चढ़ जाता है। वह किसी पहाड़ी बकरी से कम नहीं है। क्योंकि खड़ी पहाड़ी पर ऐसे तो पहाड़ी बकरियां ही चढ़ पाती है।

सोशल मीडिया पर इस वायरल वीडियो को @impresivevideo नामक अकाउंट ने ट्विटर पर शेयर किया है। शेयर कर कैप्शन में लिखा ये एक पहाड़ी बकरी की तरह चढ़ाई कर रहा है। वीडियो को अब तक हजार से भी ज्यादा लोगों ने देखा है। वीडियो को यूजर्स बेहद पसंद भी कर रहे हैं और वीडियो पर अपने कमैंट्स भी दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा इसके पास वो कला है जो हर किसी के पास नहीं होती है। वहीं दूसरे यूजर ने कहा इसके टैलेंट को तो सलाम है, लोग तो हाथ से भी इस खड़ी पहाड़ी पर न चढ़ पाए लेकिन इस व्यक्ति ने तो कमाल कर दिया है।

Tags:    

Similar News