Akash Anand Wedding: भव्य आयोजन के बीच शादी के बंधन में बंधे मायावती के भतीजे आकाश, बसपा प्रमुख ने ऐसे दीं शुभकामनाएं

Akash Anand Wedding: मायावती के भतीजे आकाश आनंद की शादी रविवार 26 मार्च को गुड़गांव में डॉ. प्रज्ञा सिद्धार्थ के साथ पारंपरिक रस्मों के बीच हुई थी। शादी बौद्ध रीति-रिवाज संपन्न हुई। देखिए वीडियो में आकाश प्रज्ञा की शादी के शानदार दृश्य।

Update: 2023-04-01 08:29 GMT

Akash Anand Wedding: एक कहावत है कि जोड़ी तो ऊपरवाला बनाकर भेजता है। धरती पर तो बनी हुई जोड़ी का मिलान होता है। एक ऐसी ही खूबसूरत जोड़ी का मिलान हाल ही में धरती पर आकाश आनंद और प्रज्ञा सिद्धार्थ का हुआ। बसपा प्रमुख एवं पूर्व मुख्यमंत्री मायावती के भतीजे आकाश आनंद ने अपना हमसफर चुन लिया है। आकाश प्रज्ञा सिद्धार्थ के साथ शादी के बंधन में बंध गए हैं। आकाश आनंद और प्रज्ञा सिद्धार्थ वैसे तो बीते दिनों 26 मार्च को हुई। लेकिन शादी का मन मोहने वाला वीडियो आकाश आनंद ने 1 अप्रैल को अपने ट्विटर हैंडल पर शेयर किया है।

राजमहल जैसा सजा शादी का पंडाल

इस वीडियो शादी के बंधन में बंधा जोड़ा आकाश आनंद और प्रज्ञा सिद्धार्थ बेहद खूबसूरत दिखा रहा है। शादी के सजे पंडाल रौनक तो देखने के लायक बना रही है, मानो ऐसा दिखा रहा है जिससे कोई राजमहल हो। राजमहल जैसे सजा शादी के पंडाल में बसपा सुप्रीमो मायावती भी आकाश के पिता की भूमिका निभाती हुईं, फूल से जोड़े का स्वागत कर रही हैं। अपनी जीवनसंगिनी का हाथ पकड़े आकाश आनंद आगे बढ़ते हुए मायावती के पास होते हुए उस स्थान पर जा रहे हैं, यहां पर वे बौद्ध रीति-रिवाज शादी के संबंध में बंधेगे। इस जगह से यह शादी के बंधन में बंधा जोड़ा गुजरता रहा था, वहां ऐसा प्रतीत हो रहा था, मानो आकाश नीचे उतर आया हो और आकाश और प्रज्ञा का दिल खोलकर स्वागत कर रहा हो।

26 मार्च को हुई थी आकाश और

प्रज्ञा की शादी

मायावती के भतीजे आकाश आनंद की शादी रविवार 26 मार्च को गुड़गांव में डॉ. प्रज्ञा सिद्धार्थ के साथ पारंपरिक रस्मों के बीच हुई थी। शादी बौद्ध रीति-रिवाज संपन्न हुई। आकाश मायावती के सबसे छोटे भाई आनंद कुमार के बेटे हैं। प्रज्ञा सिद्धार्थ पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व राज्यसभा सदस्य अशोक सिद्धार्थ की बेटी हैं। अशोक बसपा प्रमुख मायावती के काफी करीबी माने जाते हैं। वहीं प्रज्ञा एमबीबीएस की पढ़ाई पूरी कर चुकी हैं और पेशे डॉक्टर हैं। फिलहाल प्रज्ञा अभी एमडी की तैयारी कर रही हैं।

Tags:    

Similar News