Odisha Election Analysis Video: ओडिशा की सियासत में पटनायकों का दबदबा

Odisha Election Analysis Video: ओडिशा की सियासत में पटनायकों के दबदबे को देखा जाए तो नवीन पटनायक के पिता बीजू पटनायक एक दौर में देश के चर्चित नेताओं में शामिल थे।

Report :  Yogesh Mishra
Update: 2024-05-28 12:35 GMT

Odisha Election Analysis Video: ओडिशा उन गिने चुने राज्यों में है, जहां लोकसभा और विधानसभा के चुनाव एक साथ होते हैं। इस समय ओडिशा में विधानसभा और लोकसभा के चुनाव हो रहे हैं। बीजू जनता दल नवीन पटनायक की अगुवाई में बेहतर प्रदर्शन करने की कोशिश में जुटी हुई है।दिलचस्प यह है कि आज़ादी के 77 साल में 45 साल तक ओड़िशा में मुख्यमंत्री पटनायक ही रहे हैं। इसी के साथ यह भी एक रिकॉर्ड है कि पच्चीस साल से बीजू जनता दल के अध्यक्ष नवीन पटनायक ओड़िशा के मुख्यमंत्री बने हुए हैं।

मौजूदा मुख्यमंत्री नवीन पटनायक वर्ष 2000 से ही राज्य की सत्ता पर क़ाबिज़ हैं। अगर वो इस बार चुनाव जीतने में कामयाब होते हैं, जिसकी बहुत गुंजाइश है, तो वह भारत में सबसे लंबे समय तक मुख्यमंत्री बनने का एक कीर्तिमान बनाने में कामयाब होंगे। नवीन पटनायक के अलावा दो और पटनायक भी राज्य की सियासत में अहम भूमिका निभा चुके हैं। इनमें नवीन पटनायक के पिता बीजू पटनायक और कांग्रेस नेता जानकी बल्लभ पटनायक के नाम शामिल हैं।

ओडिशा की सियासत में पटनायकों के दबदबे को देखा जाए तो नवीन पटनायक के पिता बीजू पटनायक एक दौर में देश के चर्चित नेताओं में शामिल थे। उन्होंने दो बार ओडिशा की कमान संभाली। पहली बार वे 1961 से 1963 तक मुख्यमंत्री रहे। इसके बाद उन्होंने 1990 से 1995 तक ओडिशा के मुख्यमंत्री पद को सुशोभित किया।

Tags:    

Similar News