बुजुर्ग ने महिला संग किया जबरदस्त डांस, VIDEO देख तालियां पीटते रह गए लोग

वीडियो ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है। वीडियो किसी पार्टी का है। जिसमें बुजुर्ग एक महिला के साथ सालसा डांस कर रहे हैं। दोनों मजे से पेप्पी ट्रैक पर एन्जॉय करके डांस कर रहे हैं। अंकल अपनी फुल एनर्जी में डांस कर रहे हैं।

Written By :  Anjali Soni
Update: 2022-10-06 00:33 GMT

Old man dance video viral:सोशल मीडिया पर कई सारे डांस के वीडियो वायरल होते रहते हैं। कई डांस तो ऐसे होते हैं जिसे देख कर हर कोई चौंक जाए। फनी डांस के भी वीडियो वायरल होते रहते हैं। जिसे यूजर्स बहुत पसंद करते हैं। लेकिन आज कल बुजुर्ग लोगों के भी वीडियो सोशल मीडिया पर छा रहे हैं। हाल ही में डान्सिंग दादी के वीडियो भी वायरल हो रहे हैं। इन वीडियोस में बुजुर्ग लोग ये साबित कर देते हैं कि ऐज तो बस एक नंबर होता है। टैलेंट तो किसी भी उम्र में दिखाया जा सकता है। बुजुर्ग लोग अपना टैलेंट इस कदर दिखाते हैं कि देख कर सभी हो जाए हैरान। सोशल मीडिया पर एक ऐसे ही बुजुर्ग के डांस का वीडियो वायरल हो रहा है।

बुजुर्ग ने किया सालसा डांस

वीडियो ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है। वीडियो किसी पार्टी का है। जिसमें बुजुर्ग एक महिला के साथ सालसा डांस कर रहे हैं। दोनों मजे से पेप्पी ट्रैक पर एन्जॉय करके डांस कर रहे हैं। अंकल अपनी फुल एनर्जी में डांस कर रहे हैं। उनके डांस मूव्स देख कर तो सब उनके डांस के दीवाने हो गए है। अंकल बहुत कातिलाना एक्सप्रेशन दे रहे हैं। लास्ट में अंकल कुछ ऐसा जोश दिखाते हैं कि वह उस लड़की को गोद में उठा लेते हैं। अंकल का ये डांस देख कर तो सभी उनके डांस के फैन हो गए है। वहा मौजूद सभी लोग दोनों का डांस देख कर जोर-जोर से ताली बजा रहे हैं।

यूजर्स ने दिया रिएक्शन

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो को goodnews_movement नामक अकाउंट ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। वीडियो को यूजर्स बेहद पसंद कर रहे हैं। यूजर्स ने वीडियो पर मजेदार रिएक्शन भी दिए है। एक यूजर ने लिखा ऐसा बुजुर्ग का डांस तो आज तक नहीं देखा ये डांस तो किसी जवान व्यक्ति से भी ना हो दूसरे ने लिखा मुझे ये डांस इतना प्यारा लगा की इतनी बार देख लिया फिर भी मन नहीं भर रहा है। तीसरे यूजर ने कमेंट किया अंकल के डांस ने तो दिन बना दिया अमेजिंग डांस।

Tags:    

Similar News