Woman Dance Video: बुजुर्ग महिला ने किया 'ढोल जगीरो दा' पर शानदार डांस, वीडियो देख कर हो जाएगा नाचने का मन

Woman Dance Video: वायरल वीडियो में एक बुजुर्ग महिला पंजाबी गाने पर डांस कर रही है। महिला ने लाल साडी पहनी है जिसमें वह बहुत ज्यादा खूबसूरत लग रही है।

Written By :  Anjali Soni
Update:2022-11-09 18:46 IST

Elderly Woman Dance Video(video-social media)

Elderly Woman Dance Video: शादियों में अगर नाच गाना नहीं होता है तो सुना-सुना सा लगता है। इसे रस्म भी कह सकते हैं। क्योंकि इसके बिना शादी अधूरी है। सभी लोग बहुत एनर्जी से नाचते हैं और आज के समय में तो दूल्हा-दुल्हन भी कमाल का डांस करते हैं जो उनकी शादी को और यादगार बना देता है। वहीं अगर शादियों में पंजाबी तड़का लग जाए तो कोई भी अपने आप को डांस करने से नहीं रोक सकता है। चाहे फिर वो बच्चे हो या बुजुर्ग लोग, सोशल मीडिया पर हाल ही में एक बुजुर्ग महिला का डांस वायरल हो रहा है। जिसमें वह पंजाबी गाने पर जबरदस्त डांस कर रही है।

महिला ने किया पंजाबी गाने पर मजेदार डांस, बुजुर्ग महिला ने दिखाई फुल एनर्जी, वीडियो वायरल

वायरल वीडियो में एक बुजुर्ग महिला पंजाबी गाने पर डांस कर रही है। महिला ने लाल साडी पहनी है जिसमें वह बहुत ज्यादा खूबसूरत लग रही है। महिला 'ढोल जगीरो दा' सॉन्ग पर डांस कर रही है। डांस के साथ-साथ वह मजेदार एक्सप्रेशन भी दे रही है। महिला को देख कर आस-पास के लोग भी खुश हो जाते हैं और सभी उन्हें देख कर नाचने लगते हैं। महिला भी डांस करते वक्त बहुत एन्जॉय कर रही है। महिला किसी शादी के फंक्शन में डांस कर रही है। वहां आए सभी मेहमान महिला को देख कर हैरान हो गए, की एक बुजुर्ग महिला भी ऐसा कमाल का डांस कर सकती है।

यूजर्स ने किये मजेदार कमैंट्स

इस शानदार डांस के वीडियो को सोशल मीडिया पर log.kya.sochenge नामक अकाउंट ने इंस्टाग्रमा पर शेयर किया है। वीडियो शेयर कर कैप्शन में लिखा मुझे अपने पुराने समय में इस प्रकार के आत्मविश्वास और ऊर्जा की आवश्यकता है। वीडियो पर अब तक 55 हजार से भी ज्यादा लाइक्स आ चुके हैं। यूजर्स वीडियो पर अपने विचार भी दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा वह #जया बच्चन की तरह दिखती हैं। अद्भुत ऊर्जा सलाम, वहीं दूसरे यूजर ने लिखा पश्चिमी पारंपरिक को कभी नहीं हराएगा... यह बहुत अच्छा है।

Tags:    

Similar News