मोदी सरकार से मैं हाथ जोड़ रहा... मेरी पत्नी मुझे वापस दिला दें, पाकिस्तानी महिला के पति का वीडियों आया सामने

Pakistani Seema Haidar: सीमा सचिन की लव स्टोरी में अब पाकिस्तानी महिला के पति ने एंट्री की है। एट्री करते हुए मोदी सरकार से पत्नी और बच्चों की वापसी की गुहार लगाई है।

Update: 2023-07-08 08:21 GMT

Pakistani Seema Haidar Husband: किसी ने सच कहा है कि प्यान अंधा होता है। प्यार न तो दूरी देखता है न परिस्थिति बस हो जाता है। ऐसी ही कहानी है कि पाकिस्तान से अपने चार बच्चों के साथ आईं सीमा हैदर की। सीमा नोएडा के रहने वाले सचिन के लिए सात समुंदर से भारत आ गईं। लेकिन ये बात जब सीमा के पति को पता चली तो उसने एक वीडियो जारी कर मोदी सरकार से अपनी बीवी की वापसी के लिए गुहार लगाई है। सीमा के पति गुलाम हैदर को सोशल मीडिया को माध्यम से जब पता चला कि उसकी पत्नी भारत में गिरफ्तार कर ली गई है, इसके बाद उसके सऊदी अरब से एक वीडियो जारी करके पाकिस्तान और भारत सरकार से मदद की गुहार लगाई है। साथ ही वह अपने चारों बच्चों को भारत से पाकिस्तान भेजने के लिए न्याय गुहार लगा रहा है। उसने कहा कि पबजी गेम के चलते उसे समझ नहीं आया और चली गई। मेरे चारों बच्चे और पत्नी को भेज दें।

Tags:    

Similar News