Funny Video: व्यक्ति ने सिखाया ठंड में नहाने का तरीका, वीडियो देख कर नहीं रोक पाओगे अपनी हंसी

Funny Video: वायरल वीडियो में व्यक्ति बाथरूम के अंदर मग से पानी भरता है और फिर अपने ऊपर डालने की बजाए वह साइड में गिरा देता है। वह पानी को अपने कंधे तक लाता है और साइड में हट जाता है

Written By :  Anjali Soni
Update: 2022-11-23 06:33 GMT

Funny Video(video-social media)

Funny Video: ठंड आते ही महान से महान और शक्तिशाली इंसान भी नहाने से डर जाता है। क्योंकि ठंड में सिर्फ गर्मी चाहिए होती है और नहाने के समय बहुत ज्यादा ठंड लगती है। जिसे कुछ व्यक्ति सहन कर जाते हैं और कुछ नहीं कर पाते है। किसी को रोज नहाना पसंद होता है लेकिन वह लोग शर्दियों के आते ही सब भूल जाते हैं। ऐसे में एक व्यक्ति का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। जिसमें वह ठंड में नहाने का आसान तरीका बता रहा है। ऐसा करने से नहाते समय ठंड नहीं लगेगी। तरीका देख कर कोई भी अपनी हंसी नहीं रोक सकता है।

शख्स ने बताई ठंड में नहाने की निन्जा टेक्निक, लोगों का हंस-हंस के हुआ बुरा हाल

वायरल वीडियो में व्यक्ति बाथरूम के अंदर मग से पानी भरता है और फिर अपने ऊपर डालने की बजाए वह साइड में गिरा देता है। वह पानी को अपने कंधे तक लाता है और साइड में हट जाता है जिससे मग का पानी नीचे गिर जाता है। वह अपने सर पर भी पानी डालने की ऐसी ही कोशिश करता है। परन्तु थोड़ा सा पानी अपने सिर पर डालता है और उसे अपने शरीर पर नहीं आने देता है। अंत में वह पानी के अंदर अपनी दो अंगुलियों को डालता है और अपनी आंखो पर लगा लेता है। ऐसा तरीका आपने आज से पहले कभी नहीं देखा होगा। इसे देख कर हंसी काबू करना मुश्किल है।

यूजर्स ने दिया रिएक्शन

इस मजेदार वीडियो को सोशल मीडिया पर @tololmeroket नामक अकाउंट ने शेयर किया है। वीडियो पर अब तक लाखो व्यूज और 40 हजार से भी ज्यादा लाइक्स आ चुके हैं। यूजर्स वीडियो पर बहुत ही फनी रिएक्शन भी दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा थैंक्यू भाई अब इसी तरीके को फॉलो करना पड़ेगा, वहीं दूसरे यूजर ने लिखा वा क्या दिमाग लगाया है बन्दे ने, सभी यूजर्स वीडियो पर हंसने वाला इमोजी कमेंट कर रहे हैं।

Tags:    

Similar News