Priyanka Chopra Video: प्रियंका चोपड़ा की हुई क्यूटनेस को लेकर नोकझोक, पूल में मस्ती करता वीडियो हो रहा वायरल

Priyanka Chopra Video: प्रियंका इस वीडियो में काफी हॉट नज़र आ रहीं हैं। उन्होंने सफ़ेद रंग का स्विम सूट पहन रखा है और वो पूल में एक छोटी सी बच्ची के साथ मस्ती करती नज़र आ रहीं हैं।

Update: 2022-06-07 14:46 GMT

Priyanka Chopra Video (Image Credit-Social Media)

Priyanka Chopra Video:इस वीडियो को देखकर वाकई ये कह पाना काफी मुश्किल है कि कौन ज़्यादा क्यूट है। वैसे प्रियंका (Priyanka Chopra)इस वीडियो में काफी हॉट नज़र आ रहीं हैं। उन्होंने सफ़ेद रंग का स्विम सूट पहन रखा है और वो पूल में एक छोटी सी बच्ची के साथ मस्ती करती नज़र आ रहीं हैं।

प्रियंका चोपड़ा बॉलीवुड की बेहतरीन अभिनेत्रियों में से एक हैं। उन्होंने कई हिट फिल्में दी हैं। इसके साथ ही वो एक कमाल की इंसान भी हैं। वो सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहतीं हैं और आये दिन अपने पोस्ट शेयर करती रहतीं हैं। वहीँ उनका एक वीडियो काफी तेज़ी से वायरल हो रहा है।

प्रियंका का शायद अब तक का ये सबसे क्यूटेस्ट वीडियो होगा। इस वीडियो में प्रियंका स्टाइलिस्ट दिव्या ज्योति और नील सरकिसियन की बेटी कृष्णा स्काई सरकिसियन के साथ पूल में मस्ती करती दिख रहीं हैं। साथ ही दोनों इस बात पर लड़ रहे हैं कि कौन ज़्यादा क्यूट है। उनकी ये प्यारी से नोक झोक देख कर आपको भी इस वीडियो से प्यार हो जायेगा।

इसके पहले भी प्रियंका की एक फोटो वायरल हुई थी जिसमे वो अपनी भांजी कृष्णा के साथ पूल टाइम स्पेंड करती नज़र आ रहीं थीं।

वैसे आपको बता दें प्रियंका का ये वीडियो कुछ समय पुराना है लेकिन ये इस समय काफी वायरल हो रहा है। जिसमे प्रियंका पूल में हँसते हुए बेहद प्यारी नज़र आ रही हैं। प्रियंका और उनके पति निक जोनस एलए में हैं। कुछ समय पहले ही प्रियंका और निक माता पिता बने हैं उन्होंने सेरोग्रेसी से एक बेटी को जन्म दिया है जिसका नाम उन्होंने मालती रखा है।

फिलहाल प्रियंका चोपड़ा की अभी थोड़ी देर पहले कुछ फोटोज काफी वायरल हुई थी जिसमे वो बेहद खूबसूरत नज़र आ रहीं थीं। आपको बता दें उनका ये लुक कमाल का था वो सोमवार को पेरिस में Bulgari का एक इवेंट अटेंड करने गयी थीं। इस इवेंट में प्रियंका चोपड़ा इतने ग्लैमरस और सिजलिंग लुक में नजर आईं कि हर किसी की नज़रें बस उन्ही पर टिकी रह गयी। प्रियंका ने अपने इस लुक के साथ अपना एक वीडियो भी इंस्टाग्राम हैंडल से शेयर किया था।

जो भी हो प्रियंका का हर एक अंदाज़ काफी प्यारा लगता है। इंडियन वेस्टर्न वो हर लुक में कहर ढ़ातीं हैं। 

Tags:    

Similar News