Raebareli News: गैंगस्टर के आरोपित के यहां पहुंचा प्रशासनिक अमला, छह करोड़ की संपत्ति कुर्क

Raebareli News: जनपद में एक गैंगेस्टर के आरोपित की छह करोड़ की संपत्ति कुर्क कर ली गई।

Update: 2023-06-25 09:52 GMT

Raebareli News: जनपद में एक गैंगेस्टर के आरोपित की छह करोड़ की संपत्ति कुर्क कर ली गई। महराजगंज एसडीएम और सीओ सिटी भारी फोर्स के साथ गैंगेस्टर के आरोपित सुरेंद्र सिंह की संपत्ति कुर्क करने पहुंचे। इस दौरान भदोखर, शिवगढ़ और कोतवाली पुलिस ने सुरेंद्र सिंह की राइस मिल, स्कूल हार्डवेयर मार्केट को कुर्क किया।

दर्जन भर मामलों में है आरोपित

जानकारी के मुताबिक सुरेंद्र सिंह पर भदोखर और शजर कोतवाली थाने में दर्जन भर मामले दर्ज हैं। रायबरेली में गिरोहबंद निवारण अधिनियम के तहत गैंगेस्टर आरोपी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई हुई है। यहां अपराध से अर्जित लगभग छह करोड़ से ज्यादा की संपत्ति कुर्क कर ली गई। मामला शिवगढ़ थाना इलाके का है। जानकारी के मुताबिक यहां के रहने वाले सुरेंद्र सिंह के खिलाफ शहर कोतवाली में गैंगेस्टर अधिनियम के तहत कार्रवाई हुई थी और सुरेंद्र सिंह को पिछले महीने भदोखर पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भी भेजा था। सुरेंद्र सिंह के खिलाफ जिलाधिकारी के न्यायालय में 14-1 की कार्रवाई लंबित थी। इसी का निस्तारण करते हुए जिलाधिकारी न्यायालय से मिले आदेश के तहत एसडीएम महाराजगंज व सीओ सदर वंदना सिंह की मौजूदगी में संपत्ति को कुर्क किया गया जिनकी कीमत छह करोड़ से अधिक बताई गई है।

Tags:    

Similar News