Python Viral Video: खतरनाक अजगर पड़ा था बीच सड़क पर, एक शख्स की बहादुरी से बच गई उसकी जान, देखें वीडियो

Giant Python Video Viral: इस वीडियो में अंधेरा हो रहा है, लाइट की रौशनी में यह वीडियो बनाया गया है। अक्सर अंधेरे के समय जीव-जंतु सड़कों पर विचरण करने आ जाते हैं। लेकिन तेज़ रफ़्तार से आने वाले वाहनों की चपेट में आकर अपने प्राण भी दे देते हैं। लेकिन इस वीडियो में एक शख्स अपनी बहादुरी से अजगर की जान बचा गया।

Written By :  Anjali Soni
Update: 2022-10-03 07:26 GMT

Snake Viral Video: सोशल मीडिया की दुनिया पर रोजाना कई तरह के अजब-गज़ब मामले देखने को और सुनने को मिलते हैं। ये वीडियो चंद समय में पूरी दुनियाभर में सोशल मीडिया के माध्यम से वायरल हो जाते हैं। सोशल मीडिया पर लोगों को जानवरों के वीडियो काफी पसंद होते हैं। लेकिन आज हम आपको एक वीडियो दिखाने जा रहे उसे देखकर आप हैरान रह जाएंगे। एक अजगर का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें बीच सड़क पर पड़े अजगर को हटाते हुए एक व्यक्ति दिखाई दे रहा है। इस विशालकाय अजगर को देखते ही लोगों के पसीने छूट जाते हैं लेकिन यह शख्स तो उसको पकड़कर साइड में करता दिखाई दे रहा है।

अंधेरे के समय में बीच सड़क पर आ गया अजगर:

इस वीडियो में अंधेरा हो रहा है, लाइट की रौशनी में यह वीडियो बनाया गया है। अक्सर अंधेरे के समय जीव-जंतु सड़कों पर विचरण करने आ जाते हैं। लेकिन तेज़ रफ़्तार से आने वाले वाहनों की चपेट में आकर अपने प्राण भी दे देते हैं। लेकिन इस वीडियो में एक शख्स अपनी बहादुरी से अजगर की जान बचा गया। इस वीडियो में एक शख्स अंधेरे के समय में बीच सड़क पर पड़े अजगर को हटाते हुए दिखाई दे रहा है। यह वीडियो इंडियन फॉरेस्ट सर्विस (IFS) अधिकारी परवीन कासवान ने ट्विटर पर अपलोड किया है, अब यह वीडियो जमकर वायरल हो रहा है।

वाहन की चपेट में आने से बच गया अजगर:

इस वीडियो को देखकर आप भी इस शख्स की बहादुरी की दाद देंगे। अजगर जैसे जीव प्रकृति के लिए काफी जरुरी है। विशालकाय अजगर के इस रोंगटे खड़े कर देने वाले वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर पर आईएफएस अधिकारी परवीन कासवान ने शेयर किया है। महज 17 सेकंड के इस वीडियो को अब तक हजारों बार देखा जा चुका है और लोग तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं भी दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, ''ऐसा लग रहा है कि वह अजगर को बचा रहा है।'' एक अन्य ने लिखा कि वह आराम से गया और उसने उसे पकड़ा और फिर झाड़ियों के पास छोड़ दिया।

Tags:    

Similar News