Ram Mandir: राम दरबार के लिए 2100 किलो का घंटा तैयार, जलेसर से अयोध्या आज होगा रवाना

Ram Mandir: 22 जनवरी को अयोध्या में भगवान श्रीराम की मूर्ति की भव्य मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा होनी है, इससे पहले यह घंटा मंदिर में स्थापित होगा। इस घंटे का वजन 2100 किलोग्राम है, जिसमें गोली का वजन 40 किलो है।

Report :  Ajay Chauhan
Update: 2024-01-08 05:02 GMT

21 कुंटल का घंटा बनकर तैयार (Newstrack)

Ram Mandir: उत्तरप्रदेश के जनपद एटा का नगर जलेसर इस समय समूचे देश में चर्चित है।  घुंगरू घन्टी कारोबार से जुड़े इस नगर से अयोध्या धाम के श्रीराम मंदिर में लगने वाला अष्ट धातु का घंटा चर्चा का विषय बना हुआ है। जनता में इस घन्टे की एक झलक देखने की चाहत आज यानी सोमवार (8 जनवरी) को लोगों को सड़कों पर खींच लाएगी, बड़ा ही मनमोहक दृश्य होगा जब जनता अपने आराध्य भगवान श्रीराम के मंदिर प्रांगण मैं बजने वाले इस घन्टे को अपनी आँखों से निहारेगी।

जानकारी के मुताबिक 2100 किलो का घण्टा सोमवार की सुबह विधि विधान के साथ पूजन कर जलेसर नगर से रवाना किया जाएगा। पूजन समारोह में भाकियू भानु गुट के राष्ट्रीय अध्यक्ष भानु प्रताप सिंह के साथ जिले के अधिकारी, जनप्रतिनिधि और गण मान्य लोग मौजूद रहेंगे। समारोह की जोरदार तैयारी की जा रही है। हाल ही में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घंटा अयोध्या भेजने के लिए अनुमति दी है। काफी समय से एटा के लोग प्रतीक्षा कर रहे थे कि यह घंटा अयोध्या कब रवाना होगा।

22 जनवरी को अयोध्या में भगवान श्रीराम की मूर्ति की भव्य मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा होनी है, इससे पहले यह घंटा मंदिर में स्थापित होगा। इस घंटे का वजन 2100 किलोग्राम है, जिसमें गोली का वजन 40 किलो है। घंटे को बनाने में मुख्य कारीगर दाऊ दयाल कुशवाहा के साथ 70 अन्य कारीगरों ने निर्माण किया है। यह घंटा सोमवार सुबह नौ बजे जलेसर से रवाना होगा। जलेसर से प्रस्थान के उपरांत निधौलीकलां, एटा, धुमरी, जैथरा, अलीगंज नगर पर मंत्रोच्चार के साथ पूजन भी होगा। यहाँ से कायमगंज, फर्रुखाबाद होते हुए आगरा- लखनऊ एक्सप्रेस वे से 9 जनवरी मंगलवार को अयोध्या धाम पहुंचेगा। जलेसर नगर मैं पूजा के दौरान भाकियू भानु के राष्ट्रीय अध्यक्ष भानुप्रताप सिंह, सभी विधायक, जिलाधिकारी प्रेम रंजन सिंह वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राजेश सिंह कुमार साहित तमाम गणमान्य लोग मौजूद रहेंगें।  

Tags:    

Similar News