Saharanpur News: आजादी के बाद पहली बार चुना गया भाजपा पालिका अध्यक्ष, आज ली शपथ

Saharanpur News: आज नवनिर्वाचित पालिका अध्यक्ष ने सभासदों के साथ अपने पद की शपथ ली।

Update: 2023-05-26 20:43 GMT

Saharanpur News: सहारनपुर जनपद के देवबंद नगर पालिका जहां देश की आजादी के बाद पहली बार भाजपा उम्मीदवार पालिका अध्यक्ष पद पर अपनी जीत का परचम फहराने में सफल हुआ। आज नवनिर्वाचित पालिका अध्यक्ष ने सभासदों के साथ अपने पद की शपथ ली। भाजपा से पहली बार पालिका अध्यक्ष बने विपिन गर्ग ने नगर के ही एक बैंक्वेट हॉल में शपथ ग्रहण समारोह में अपने सभासदों के साथ शपथ ली। जिलाधिकारी दिनेश चंद्र ने नवनिर्वाचित पालिका अध्यक्ष और सभासदों को शपथ ग्रहण कराई। इस अवसर पर लोक निर्माण विभाग के राज्यमंत्री कुंवर बृजेश ने कहा कि देवबंद के इतिहास में एक ऐतिहासिक दिन है। देश की आजादी के बाद पहली बार माता त्रिपुर बाला सुंदरी के प्रांगण में भाजपा के कार्यकर्ता ने नगर पालिका अध्यक्ष के रूप में शपथ लेते हुए पद ग्रहण किया है। उन्होंने कहा कि भाजपा के प्रत्येक कार्यकर्ता के लिए यह गौरव का क्षण है और वह अपने नवनिर्वाचित पालिकाध्यक्ष जेपी नगर की ओर से प्रदेश के नेतृत्व का मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आभार व्यक्त करते हुए उनकी नीतियों उनकी कार्यकुशलता इस जीत का परिणाम है।

Tags:    

Similar News