Video Viral: विदेशों में भी लगा देशी तड़का, स्कॉटलैंड में शादी के दौरान बजाया भारतीय म्यूजिक मैशअप

Video Viral: वायरल वीडियो में दूल्हा-दुल्हन की एंट्री का बेहद खूबसूरत वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें देखा जा सकता हैं कि दोनों एंट्री ले रहे हैं एक तरफ ढोल बज रहा है तो एक तरफ Bagpipes की शानदार धुन बज रही है।

Written By :  Anjali Soni
Update: 2022-10-05 09:59 GMT

Scotland Wedding Video:सोशल मीडिया पर शादी के बहुत सारे वीडियो वायरल होते रहते हैं। जिसे देख कर यूजर्स को मजा ही आ जाता है। शादी के वीडियोस बहुत खास होते हैं। क्योंकि ये हमारी जिंदगी से जुड़े होते हैं। हर कोई हमेशा से अपने शादी के सपने देखता है और जब शादी हो रही होती है तो उसे यादगार बनाने के लिए कुछ स्पेशल करते हैं। आज कल दूल्हा-दुल्हन की एंट्री के वीडियोस बहुत वायरल होते हैं। लोग वीडियोस को देख कर उस ट्रेंड को फॉलो भी करते हैं। लेकिन कभी देखा है कि विदेशी शादी में भारत की परंपरा की जा रही हो या भारत के गाने चलाए जा रहे हो। लेकिन इस वायरल वीडियो में आपको ये सब देखने को मिलेगा

भारत और विदेश का मैशअप

वायरल वीडियो में दूल्हा-दुल्हन की एंट्री का बेहद खूबसूरत वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें देखा जा सकता हैं कि दोनों एंट्री ले रहे हैं एक तरफ ढोल बज रहा है तो एक तरफ Bagpipes की शानदार धुन बज रही है। ऐसा इसलिए हो रहा है क्योंकि दूल्हा स्कॉटलैंड का है तो वहीं दुल्हन भारतीय है। दोनों अपनी संस्कृति को ध्यान में रखते हुए एंट्री ले रहे हैं। दोनों अपनी परम्पराओं को ध्यान में रखते हुए आगे बढ़ रहे हैं। जो कि बहुत अच्छा लग रहा है। शादी में मौजूद लोग एंट्री देख हैरान हो जाते हैं। ढोल और Bagpipes का मैशअप सोशल मीडिया पर छा गया है।

यूजर्स ने दिया रिएक्शन

सोशल मीडिया पर pubity नामक अकाउंट ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। वीडियो शेयर कर लिखा दोनों के मिलन का एक सबसे बेस्ट म्यूजिक मैशअप मिला है। वीडियो पर अब तक मिलियंस में व्यूज आ चुके हैं और लाखों लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है। वीडियो पर लोग मजेदार रिएक्शन भी दे रहे हैं। एक ने लिखा ये दोनों ही इंडियन लग रहे हैं। वहीं दूसरे ने लिखा दोनों ने मिलकर तो धमाल मचा दिया है, एक मजेदार सा गाना सुनने को मिला। अपनी-अपनी संस्कृति का ध्यान रखते हुए शादी कर रहे हैं जो कि एक बहुत ही प्यारा लग रहा है।

Tags:    

Similar News