Shocking Video: 200 साल पुराना कटहल का पेड़, चारों तरफ घूमने में लगता हैं 25 सेकंड का समय

Shocking Video Viral: 200 साल के करीब पुराने इस कटहल के पेड़ को देखकर एक बार तो विश्वास भी नहीं होता है। क्योंकि आमतौर कटहल के पेड़ की आयु 25-30 वर्ष की होती है।

Written By :  Anjali Soni
Update: 2022-09-29 11:40 GMT

Shocking Video Viral Jackfruit Tree: कटहल भारत का एक महत्वपूर्ण फल है। कटहल की सब्जियों को काफी लोग बड़े चाव से खाते हैं। इसका आचार भी बनाया जाता है। इसको फल के रूप में भी सेवन किया जाता हैं। भारत में इसकी खेलती सबसे अधिक असम में होती है। आप सोच रहे होंगे कि हम आपको ये सब क्यों बता रहे हैं। चलिए हम आपको आज एक ऐसे कटहल के पेड़ के बारे में बताएंगे जिसको जानकर आप हैरान रह जाएंगे। सोशल मीडिया पर एक कटहल के पेड़ का वीडियो जबरदस्त वायरल हो रहा है। इसे दुनिया का सबसे पुराना कटहल का पेड़ बताया जा रहा है, यह 200 साल के करीब पुराना बताया जा रहा है। तमिलनाडु से इस पेड़ का वीडियो भी सामने आया है।

आम के गुच्छे की तरह लटक रहे हैं फल:

200 साल के करीब पुराने इस कटहल के पेड़ को देखकर एक बार तो विश्वास भी नहीं होता है। क्योंकि आमतौर कटहल के पेड़ की आयु 25-30 वर्ष की होती है। लेकिन यह 200 साल पुराना बताया जा रहा है। इस पेड़ के पास जाकर देखने पर ऐसा बिल्कुल नहीं लगता है। आम के गुच्छे की तरह इस पर फल लटक रहे हैं। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इस पेड़ का तना काफी चौड़ा है और इसके चारों तरफ कटहल के फल लटके दिखाई देते हैं। इसके चारों तरफ घूमने में भी 25 सेकंड का समय लगता है।

कुड्डालोर जिले का बताया जा रहा है वीडियो:

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो तमिलनाडु के कुड्डालोर जिले में है। वीडियो को एक ट्विटर यूजर ने इस कटहल के पेड़ का वीडियो अपने अकाउंट से शेयर किया है। इस वीडियो को लोग खूब शेयर भी कर रहे हैं। लोगों को इसकी सच्चाई पर भी विश्वास नहीं हो रहा है। लेकिन ये पेड़ देखने में बहुत ही विशाल लग रहा है। इसकी डालों में काफी हरे फल लगे दिखाई दे रहे हैं। जब ये वीडियो सोशल मीडिया यूजर्स के सामने आया तो वो भी देखकर हैरान रह गए हैं। वीडियो को हजारों बार देखा जा चुका है।

अयिरमकाची है इस पेड़ का नाम:

बता दें ट्विटर यूजर ने इसको शेयर करने के साथ इसके बारे में जानकारी भी मुहैया करवाई हैं। उन्होंने लिखा हैं कि 'कटहल का यह पेड़ 200 साल पुराना है। तमिलनाडु के कुड्डालोर जिले में यह एक VIP है। इसके सामने खड़ा होना अपने आप में एक बड़ी बात हैं। इस पेड़ का नाम अयिरमकाची है।''

Tags:    

Similar News