Funny Video Viral: दुल्हन को विदा करते समय घर वालों ने किया कुछ ऐसा, वीडियो देख कर नहीं रोक पाओगे अपनी हंसी

Funny Video Viral: वायरल वीडियो में दुल्हन अपने घर से विदा हो रही है और वह रो रही है। क्योंकि उसे अपने ससुराल नहीं जाना।

Written By :  Anjali Soni
Update: 2022-11-02 12:15 GMT

Funny Video Viral(video-social media)

Funny Video Viral: सोशल मीडिया पर शादी से जुड़े बहुत सारे वीडियो वायरल होते रहते हैं। जिन्हे यूजर्स देखना बेहद पसंद करते हैं। शादी के वीडियो कभी बहुत फनी होते हैं। तो कभी बहुत ज्यादा इमोशनल, डांस के वीडियो भी यूजर्स देखना बेहद पसंद करते हैं। शादी में कई तरह की रस्म होती है और उन सब रस्मों के वीडियो सोशल मीडिया पर छाए रहते हैं। क्योंकि रस्मों में ही लोग कुछ अलग कर जाता है। लेकिन क्या कभी आपने ऐसे विदाई देखि है जिसमें दुल्हन को अपने घर से जबरदस्ती भेजा जा रहा हो। अगर नहीं तो आज इस वायरल वीडियो में आप यह देख सकते हैं।

दुल्हन को घरवालों ने जबरदस्ती किया विदा, वीडियो देख कर नहीं कर पाओगे अपनी हंसी पर काबू

वायरल वीडियो में दुल्हन अपने घर से विदा हो रही है और वह रो रही है। क्योंकि उसे अपने ससुराल नहीं जाना। लेकिन उसके घर वाले कुछ इस तरह से विदा करते हैं। जिसे देख कर कोई भी अपनी हंसी पर काबू नहीं कर पाए, उसके परिवार और रिश्तेदार उसे जबरदस्ती ससुराल भेजने के लिए उसके हाथ पकड़ लेते हैं। उसको गोद में उठाकर जमीन पर घिसते हुए कार तक लेकर जाते हैं और उसे फिर कार में बिठा कर विदा कर देते हैं। सोशल मीडिया पर इस वीडियो ने तहलका मचा दिया है।

यूजर्स ने दिया रिएक्शन

इस फनी वीडियो को सोशल मीडिया पर bridal_lehenga_designn नामक अकाउंट ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। वीडियो पर अब तक हजारों लाइक्स आए है। यूजर्स वीडियो को बेहद पसंद कर रहे हैं। वीडियो पर यूजर्स बेहद मजेदार कमैंट्स भी कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा घर वालों ने अपना कलेश दूल्हे को दे दिया, वहीं दूसरे यूजर ने लिखा ऐसे घर वाले किसी को ना मिले, सभी यूजर वीडियो पर हंसने वाले इमोजी कमेंट कर रहे हैं।

Tags:    

Similar News