Funny Video: दुल्हन का चेहरा देख दूल्हे ने किया ऐसा मजाक, वीडियो देख कर नहीं रोक पाओगे अपनी हंसी

Funny Video: शादी के बहुत सारे वीडियो आपने देखे होंगे लेकिन इस वीडियो में जो हुआ है उसे देख कर तो आप अपनी हंसी पर काबू नहीं कर पाएंगे वायरल वीडियो में दूल्हा दुल्हन एक दम रेडी होकर बैठे हैं। दुल्हन ने घुंघट कर रखा है।

Written By :  Anjali Soni
Update: 2022-10-17 05:11 GMT

Funny video viral(Video-Social media)

Funny video viral: सोशल मीडिया पर शादी से जुड़े कई सारे वीडियो सामने आते हैं और ज्यादातर वीडियो फनी ही होते हैं। शादियों के वीडियो देखना यूजर्स काफी ज्यादा पसंद करते हैं। शादी एक बहुत खास चीज है। जिसमें दूल्हा दुल्हन के अलावा परिवार वाले भी बहुत एन्जॉय करते हैं। कई बार शादी के बीच कुछ ऐसी घटना भी हो जाती है। जो कभी भुलाई नहीं जाती है। वह घटना यादगार बन जाती है। शादी के बाद उस घटना को कितनी बार भी याद करो चेहरे पर हमेशा मुस्कान आ ही जाती है। ऐसा ही एक शादी का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

शादी के बहुत सारे वीडियो आपने देखे होंगे लेकिन इस वीडियो में जो हुआ है उसे देख कर तो आप अपनी हंसी पर काबू नहीं कर पाएंगे

दरअसल वायरल वीडियो में दूल्हा दुल्हन एक दम रेडी होकर बैठे हैं। दुल्हन ने घुंघट कर रखा है। तभी एक महिला दुल्हन का घुंघट उठाती है और दूल्हा भी शायद दुल्हन का चेहरा देखने के लिए बहुत उत्सुक है। लेकिन जैसे ही दूल्हा दुल्हन का चेहरा देखता है वह दंग रह जाता है। दूल्हा दुल्हन का चेहरा देखते ही पीछे चला जाता है और डर जाता है लेकिन इस पर दुल्हन कोई भी रिएक्शन नहीं देती है। दुल्हन की आंखे बंद होती है। लेकिन पीछे खड़ी लड़की दूल्हे को देख कर हंसने लगती है।

यूजर्स को लगा झटका

इस मजेदार फनी वीडियो को सोशल मीडिया पर bridal_lehenga_designn नामक अकाउंट ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। वीडियो पर अब तक हजारों लाइक्स आ चुके हैं। यूजर्स वीडियो पर कमैंट्स भी कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा दूल्हे को देख कर साफ़ पता चल रहा है कि वह अपनी दुल्हन से मजाक कर रहा। वहीं दूसरे यूजर ने लिखा इसे कहते हैं अतरंगी शादी, दूल्हे के इस मजाक ने तो दिन बना दिया।

Tags:    

Similar News