Cat Video Viral: चूहे बिल्ली की ऐसी बॉन्डिंग देखकर आप भी रह जाएंगे दंग, वायरल हुआ वीडियो

Cat and Mouse Video Viral: वायरल वीडियो में बिलियां खाना खा रही होती है। तभी पीछे से एक प्यारा सा चूहा आ जाता है। और उनके साथ खाना खाने लगता है। और वह बिल्लियां भी चूहे को देख कर कुछ भी नहीं करती है और उसे अपने साथ खाना खिलाने लगती है।

Written By :  Anjali Soni
Update: 2022-09-27 10:50 GMT

Cat Rat Viral Video: सोशल मीडिया पर एनिमल्स के इन दिनों काफी ज्यादा वीडियो वायरल हो रहे हैं। इनके वीडियो लोग पसंद भी कर रहे हैं। लेकिन हाल ही में एक क्यूट सा वीडियो वायरल हो रहा है। जिसे देख कर आप भी सोचेंगे कि ये हो कैसे सकता है। बता दें कि सोशल मीडिया पर एक बिल्ली और चूहे का वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें जानी दुश्मन एक साथ खाना खा रहे हैं, बिल्ली और चूहे की दुश्मनी तो सभी को पता है। बिल्ली जहां चूहे को देखते ही उसे खाने भागती है। तो वहीं चूहा भी बिल्ली के सामने आने से घबराता है। लेकिन इस वायरल वीडियो में आपको दोनों के बीच का प्यार देखने को मिलेगा।

वीडियो देख कर उड़े होश

वायरल वीडियो में बिलियां खाना खा रही होती है। तभी पीछे से एक प्यारा सा चूहा आ जाता है। और उनके साथ खाना खाने लगता है। और वह बिल्लियां भी चूहे को देख कर कुछ भी नहीं करती है और उसे अपने साथ खाना खिलाने लगती है। वीडियो देख कर आपको एक बार के लिए तो यकीन नहीं होगा कि पीछे एक चूहा भी है। वीडियो देख कर लग रहा है। कि इनके बीच काफी गहरी दोस्ती है। नहीं तो बिल्ली चूहे को देखते ही उसे खा जाती है। दोनों की दुश्मनी भी लोगों को बहुत पसंद आती है। उनके लड़ाई के वीडियो देख कर यूजर्स अपना मनोरंजन करते हैं। और ये प्यार का वीडियो भी लोगों को सोच में डाल रहा है।

सोशल मीडिया पर इस वीडियो को cats_usa_ नामक अकाउंट ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। जिसे लोगों ने बहुत प्यार दिया है। अब तक वीडियो पर हजारों लाइक्स आ चुके हैं। और यूजर्स कमैंट्स में वीडियो को लेकर तरह तरह के सवाल पूंछ रहे हैं। एक यूजर ने लिखा 'मुझे पता था चूहे और बिली हमेशा से एक अच्छे दोस्त है। दूसरे ने लिखा वह अपने खाने की वजह से लड़ नहीं रहे हैं। और एक ने लिखा सच्चा प्यार। जानवरों में भी एक दूसरे के लिए भावनाएं होती है। वह भी एक दूसरे से प्यार की भावना रखते हैं।

Tags:    

Similar News