युवक ने प्राइवेट पार्ट में डाल ली 2 फुट लंबी जिंदा मछली, डॉक्टर भी रह गए हैरान, फिर जो हुआ...

Vietnam Eel: वियतनाम में अपने तरह का एक अनोखा मामला देखने को मिला, जहां एक पुरुष के पेट से जिंदा ईल निकली है। दरअसल इस शख्स ने ईल को अपने प्राइवेट पार्ट से अंदर डाल लिया था। लेकिन उसे उम्मीद नहीं थी कि यह कितना खतरनाक हो जाएगा।

Update: 2024-08-03 11:30 GMT

Vietnam Eel ( Social- Media- Photo)

हनोई। वियतनाम में अपने तरह का एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां पर एक 31 वर्षीय भारतीय नागरिक को गंभीर पेट दर्द की शिकायत पर उसे हनोई के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। डाक्टरों ने जब उसकी जांच की और एक्स-रे किया तो पता चला कि उसके पेट में एक जिंदा ईल मछली है। डाक्टर भी रिपोर्ट देख हैरान रह गए।

दरअसल इस व्यक्ति ने अपने प्राइवेट पार्ट से दो फीट की इस मछली को शरीर में डाला था। मछली ने उसके शरीर से निकलने के प्रयास में उसके मलाशय को काट लिया था और पेट तक प्रवेश कर रही थी। कोलोरेक्टल और पेरिनियल सर्जरी विभाग के उप निदेशक ले नहत हुई ने कहा, मछली ईल ने भागने के प्रयास में मरीज के मलाशय और बड़ी आंत के एक हिस्से को काट लिया था।

एक्स-रे सहित कई परीक्षणों के जरिए रोगी के पेट की गुहा के अंदर ईल के कंकाल का पता चला। डॉक्टरों ने शुरुआत में गुदा के माध्यम से इसे निकालने की कोशिश की लेकिन एक नींबू उसका रास्ता रोक रहा था। इसे भी उस शख्स ने ही अंदर डाला था। इस कारण उन्हें इमरजेंसी में सर्जरी करनी पड़ी। सर्जरी के दौरान डॉक्टरों को 25 इंच से ज्यादा लंबी और लगभग 4 इंच व्यास वाली जीवित ईल मछली मिली। डॉक्टरों ने ईल और नींबू दोनों को हटा दिया और शरीर में कुछ और तो नहीं है इसकी जांच की।


समय पर नहीं मिलता इलाज तो हो जाती मौत

सर्जरी के बाद जब इस बात की पुष्टि हो गई कि शरीर में कुछ और नहीं है तब डॉक्टरों ने मरीज के शरीर में टांके लगाए। ईल के काटने से बने घाव से मल न गुजरे इसलिए कोलोस्टॉमी भी की गई। डॉक्टरों का कहना है कि अगर इस शख्स को समय पर अस्पताल नहीं लाया गया होता और समय पर इलाज न मिलता तो इसकी मौत हो सकती थी। अब भी उसे जीवन भर कोलोस्टॉमी बैग के साथ रहना होगा। हॉस्पिटल ने मरीज की पहचान उजागर नहीं की है। डॉक्टर नहत ने कहा कि उन्होंने कई मरीजों के मलद्वार से फंसी वस्तुएं निकालने की सर्जरी की हैं।


पहले भी आए हैं ऐसे मामले

अस्पताल का कहना है कि यह पहली बार नहीं है कि इस तरह का मामला सामने आया है। इससे पहले भी इस तरह के मामले आ चुके हैं। ऐसे मामले आमतौर पर उन युवा पुरुषों में आते हैं, जो समलैंगिक हैं और उन्हें यौन सुख नहीं मिलता। इसकी चाहत में वह अपने मलद्वार से वस्तुएं डाल लेते हैं। अस्पताल अन्य मरीजों के शरीर से बोतलें, कप और एडल्ट टॉय हटा चुके हैं। लेकिन किसी जीवित जानवर हटाने का यह पहला मामला है। डॉक्टरों का कहना है कि ईल ऐसे जानवर हैं जो लंबे समय तक इस परिस्थित में रह सकता था। संभव था कि यह पाचन तंत्र में छेद कर देता। वियतनाम में इस साल यह अपनी तरह की पहली घटना नहीं है। मार्च में क्वांग निन्ह प्रांत के हाई हा डिस्ट्रिक्ट मेडिकल सेंटर में एक 43 वर्षीय व्यक्ति के प्राइवेट पार्ट से 12 इंच की ईल निकाली गई थी।

Tags:    

Similar News