Shootout In US: अमेरिका में गोलीबारी का कहर जारी, उत्तरी कैरोलिना में 5 लोगों की मौत, हमलावर गिरफ्तार

Shootout In US: अमेरिका में गोलीबारी की घटनाएं जारी है। ताजा मामला यूएस के नॉर्थ कैरोलिना का है, जहां एक हमलावर ने अंधाधुंध फायरिंग कर 5 लोगों को मौत के घाट उतार दिया।

Update: 2022-10-14 02:25 GMT

अमेरिका में गोलीबारी का कहर जारी, उत्तरी कैरोलिना में 5 लोगों की मौत: Photo- Social Media

Washington News: अमेरिका में गोलीबारी की घटनाएं जारी है। ताजा मामला यूएस (US) के नॉर्थ कैरोलिना ( North Carolina) का है, जहां एक हमलावर ने अंधाधुंध फायरिंग कर 5 लोगों को मौत (5 people killed by firing) के घाट उतार दिया। इस हमले में मारे गए लोगों में एक पुलिसकर्मी भी शामिल है। घटना के बाद पूरे इलाके को सील कर दिया गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, हमलावर को दबोच लिया गया है। पुलिस (Police) ने नागरिकों से घरों से बाहर न निकलने की हिदायत दी है।

खास बात ये है कि पिछले चार दिनों में अमेरिका में गोलीबारी की ये दूसरी घटना है। इससे पहले रविवार 10 अक्टूबर को नॉर्थ-साउथ कैरोलिना में एक घर में फायरिंग की घटना हुई थी। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, गोलीबारी में 4 लोगों ने मौके पर दम तोड़ दिया जबकि पांचवें शख्स ने अस्पताल में दम तोड़ा था। वारदात को अंजाम देने के बाद हमलावर घटनास्थल से फरार हो गया था। पुलिस अब तक उसे गिरफ्तार नहीं कर पाई है।

अमेरिका के फ्लोरिडा राज्य के टम्पा शहर में भी हुई थी गोलीबारी

इससे पहले अमेरिका के फ्लोरिडा राज्य के टम्पा शहर में 8-9 अक्टूबर की दरम्यानी रात एक पब में गोलीबारी हुई थी। इस घटना में एक शख्स की जान चली गई, जबकि छह लोग जख्मी हो गए थे। टम्पा पुलिस के मुताबिक, पब में दो पक्षों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया, फिर बात गोलीबारी तक पहुंच गई। वहीं पिछले माह राजधानी वाशिंगटन डीसी के ओ स्ट्रीट एनडब्ल्यू के पास की गई फायरिंग में तीन लोगों की मौत हो गई थी।

अमेरिका में गन कंट्रोल कानून की मांग उठने लगी

गोलीबारी की घटना के लिहाज से अमेरिका के लिए ये साल काफी बुरा साबित हुआ है। अब तक यूएस में छोटी-बड़ी गोलीबारी की कई घटनाएं सामने आ चुकी हैं। जिसके बाद अमेरिका में गन कंट्रोल कानून लाने की जोरशोर से मांग उठने लगी। लेकिन गन लॉबी के मजबूत दखल और विपक्षी रिपब्लिकन पार्टी के असहयोगपूर्ण रवैये के कारण बाइडन प्रशासन इस मामले मे ज्यादा कुछ नहीं कर सका।

Tags:    

Similar News