गोलीबारी से कांपे लोग: भयानक हमले से दहला अमेरिका, 3 की मौत, 2 घायल

अमेरिका के मेतैरी में जेफरसन बंदूक की दुकान में 2 बजकर 50 मिनट पर हमलावर दुकान में दाखिल हुआ। जिसके बाद इस बंदूकधारी ने दो लोगों पर गोली से वार कर दिया। इस घटना के बाद वहां के लोगों ने इस बंदूकधारी पर बंदूक चला दी।

Update: 2021-02-21 09:22 GMT
गोलीबारी से कांपे लोग: भयानक हमले से दहला अमेरिका, 3 की मौत, 2 घायल photos (social media)

अमेरिका : अमेरिका के न्यू ओर्लियांस में एक गोलीबारी की घटना सामने आई है। यह घटना शनिवार को एक बंदूक की दुकान में हुई थी। आपको बता दें कि इस घटना में 3 लोगों की मौके पर गोली लगने से हत्या हो गई। यह दिल दहलाने वाली घटना शनिवार को दोपहर करीब दो बजे अमेरिका के मेतैरी में जेफरसन बंदूक की दुकान में यह घटना सामने आई है।

जेफरसन बंदूक की दुकान में बंदूकधारी ने दो लोगों पर चलाई गोली

अमेरिका के मेतैरी में जेफरसन बंदूक की दुकान में 2 बजकर 50 मिनट पर हमलावर दुकान में दाखिल हुआ। जिसके बाद इस बंदूकधारी ने दो लोगों पर गोली से वार कर दिया। इस घटना के बाद वहां के लोगों ने इस बंदूकधारी पर बंदूक चला दी। यह घटना अचानक से घटी थी। जिसमें उस मौके पर वहां के स्थानीय लोगों को दहशत में डाल दिया था।

पुलिस इस घटना की जांच कर रही

जानकारी के मुताबिक बताया जा रहा है कि इस घटना में दो अन्य लोग भी मौके पर घायल हुए हैं जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आपको बता दें कि इनकी स्थिति काफी नाजुक बताई जा रही है। शेरिफ जोसफ लोपिंटो ने बताया कि इस घटना पर कई लोगों को गोली लगी थी। यह घटना शनिवार को हुई थी अब जांचकर्ता इस घटना की जांच में जुटी हुई है।

ये भी पढ़े........यहां भुखमरी से मचा हाहाकार, महंगाई के चलते खाद्य-सामग्री नहीं खरीद पा रहे लोग

इस घटना में 3 लोगों की हुई मौत

अमेरिका के न्यू ओर्लियांस में गोलीबारी की घटना हुई है। इस घटना से 3 लोगों की मौत हो चुकी है और दो लोग घायल हैं। उनका अस्पताल में डॉक्टर इलाज कर रहे हैं। अभी इन मरीजों की तबीयत को काफी नाजुक बताया जा रहा है। अभी इस जानलेवा हमला के बारे में पुलिस कोई जानकारी नहीं दे पाई है लेकिन इसकी छानबीन चल रही है।

ये भी पढ़े........अब सेना अमर होगी: गोली-बम का नहीं होगा असर, कांप उठेंगे सारे दुश्मन देश

दोस्तों देश दुनिया की और को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Tags:    

Similar News