हमले का खुलासा: 24 मौतों पर सामने आया ये सच, हर कोई रह गया दंग

सोमवार को तालिबान के हेलमंद प्रांत पर अफगानिस्तान द्वारा किए गए हमलों 24 लोगों की मौत हो गई है। बता दें मीडिया को यह जानकारी प्रांतीय अधिकारियों ने दी है। अब्दुल माजिद अखुंद जोकि उप-प्रांतीय पार्षद हैं, उन्होंने बताया कि शुरुआती खबरों से पता चलता है कि 24 नागरिक मारे गए हैं।

Update: 2023-05-30 17:43 GMT
हमले का खुलासा: 24 मौतों पर सामने आया ये सच, हर कोई रह गया दंग

नई दिल्ली : सोमवार को तालिबान के हेलमंद प्रांत पर अफगानिस्तान द्वारा किए गए हमलों 24 लोगों की मौत हो गई है। बता दें मीडिया को यह जानकारी प्रांतीय अधिकारियों ने दी है। अब्दुल माजिद अखुंद जोकि उप-प्रांतीय पार्षद हैं, उन्होंने बताया कि शुरुआती खबरों से पता चलता है कि 24 नागरिक मारे गए हैं। लेकिन ये आंकड़ा “हो सकता है कि बढ़ जाए।”

यह भी देखें... अयोध्या केस: हफ्ते में चार दिन सुनवाई का वक्त एक घंटे बढ़ा

जानकारी के लिए बता दें कि प्रांतीय परिषद के प्रमुख अताउल्लाह अफगान ने कहा कि हमलें में मरने वालों में अधिक संख्या महिलाएं और बच्चे हैं। जो मूसा काला जिले में एक शादी समारोह में गए थे।

आगे उन्होंने कहा कि हादसे में मरने वालो के अलावा 12 अन्य लोग भी घायल हुए हैं। हालांकि अलग-अलग सूत्रों से मरने वालों और घायलों की संख्या के बारे में भिन्न-भिन्न खबरें आ रही हैं। क्योंकि ये क्षेत्र तालिबान के कब्जे में है।

अताउल्लाह अफगान के अनुसार, मूसा काला के विभिन्न इलाकों में दो अलग-अलग हमले किए गए।

यह भी देखें... यूपी में 102 और 108 एम्बुलेंस की हड़ताल, स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित

उन्होंने कहा कि पहले अभियान में छह विदेशी लड़ाके मारे गए, जबकि दूसरा हमला निशाने से चूक गया और “गलती से” नागरिक उसकी चपेट में आ गए।

इसके बाद अब्दुल माजिद अखुंद ने कहा कि अधिकारी मामले की जांच कर रहे हैं। प्रांतीय गवर्नर के प्रवक्ता ने बताया कि छापे के दौरान 14 विद्रोही मारे गए, जिनमें छह विदेशी हैं।

Tags:    

Similar News