जंग के लिए उकसा रहा चीन: इस देश की जलसीमा में घुसपैठ, युद्धपोत किए तैयार

चीन की नौसेना के दो युद्धपोत शनिवार को जापान की जलसीमा में शेंकाकू द्वीप के नजदीक घुसपैठ करते देखें गए। जापान ने चीनी नौसेना की इस हरकत पर आपत्ति जताई।;

facebooktwitter-grey
Update:2020-12-27 10:30 IST
जंग के लिए उकसा रहा चीन: इस देश की जलसीमा में घुसपैठ, युद्धपोत किए तैयार
  • whatsapp icon

लखनऊ: चीन अपने पड़ोसी देशों की जमीन और समुद्र दोनों ही क्षेत्रों में लगातार सीमा पार कर विस्तारवादी रणनीति में जुटा हुआ है। चीन के इसी रवैए के चलते भारत के साथ लद्दाख में उसका सीमा तनाव जारी है। साऊथ चाइना सी में भी अमेरिका समेत अन्य देशों से चीन की ठनाठनी चल रही है। इन सब के बीच, जानकारी मिल रही है कि चीनी नौसेना के युद्धपोत जापान की जलसीमा में भी प्रवेश हुए। हालंकि जब जापान ने उन्हें वापस लौटने को कहा, तब जाकर उन्होंने अपने युद्धपोतों को वापस लिया।

चीनी नौसेना के युद्धपोत जापान की जलसीमा में शेंकाकू द्वीप में घुसे

रिपोर्टर्स के मुताबिक, चीन की नौसेना के दो युद्धपोत शनिवार को जापान की जलसीमा में शेंकाकू द्वीप के नजदीक घुसपैठ करते देखें गए। जापानी तटरक्षकों ने जैसे ही चीनी युद्धपोतों को घुसपैठ करते देखा, उन्हें चेतावनी दी। जापान ने चीनी नौसेना की इस हरकत पर आपत्ति जताते हुए उनसे तत्काल वापस लौट जाने को कहा। जिसके बाद चीन के दोनों युद्धपोत जापान सीमा से लौट गए।

ये भी पढ़ें सुरक्षाबल का बदला: धर दबोचे 5 खूंखार उग्रवादी, CRPF कमांडेंट की मौत में थे शामिल

चीनी जहाज के बार जापान जलसीमा में कर चुके घुसपैठ

बता दें कि चीन शेंकाकू द्वीप पर अपना दावा जताता है। इससे पहले भी चीन के युद्धपोत इस इलाके में घुसपैठ कर चुके हैं। मामला अक्टूबर का है, जब जापान की आपत्ति के बाद भी चीनी युद्धपोत करीब 50 घंटे तक जापान की जमसीमा में मौजूद रहे थे। बाद में जापान के रक्षामंत्री नोबुओ किशी ने चीन की घुसपैठ को लेकर चिंता जताते हुए उसे रोकने का अनुरोध किया था।

ये भी पढ़ें :मुस्लिम बच्चे का दाह संस्कार: सिर्फ 20 दिन थी उम्र, देश में मचा हंगामा

चीन पर सीमा उल्लंघन के 24 केस दर्ज

हालंकि एक बार फिर चीन ने घुसपैठ कर स्पष्ट कर दिया कि उसने जापान के अनुरोध को भुला दिया है और घुसपैठ की अपनी आदत को बदलने वाला नहीं है। गौरतलब है कि चीनी जहाजों ने इस साल जापान की समुद्री सीमा पर कई बार घुसपैठ किया। इस बाबत उसपर 24 मामले दर्ज किये गए।

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Tags:    

Similar News