क्रिस्टीना कोच अंतरिक्ष में सबसे ज्यादा समय तक रहने का बनाएंगी रिकॉर्ड

नासा की अंतरिक्ष यात्री क्रिस्टीना कोच के अंतरिक्ष अभियान की अवधि में विस्तार होने के साथ ही अब वह अंतरिक्ष स्टेशन में 328 दिन बिताने एक नया रिकॉर्ड बनाने को तैयार हैं।

Update: 2019-04-18 10:23 GMT

वॉशिंगटन: नासा की अंतरिक्ष यात्री क्रिस्टीना कोच के अंतरिक्ष अभियान की अवधि में विस्तार होने के साथ ही अब वह अंतरिक्ष स्टेशन में 328 दिन बिताने एक नया रिकॉर्ड बनाने को तैयार हैं। किसी भी महिला द्वारा अंतरिक्ष स्टेशन में बिताया गया यह सबसे अधिक समय होगा।

कोच 14 मार्च को अंतरिक्ष स्टेशन पहुंची थीं और अब तैयार समय सारिणी के अनुसार वह फरवरी 2020तक वहां रहेंगी । इससे पहले 2016-17 में अतरिक्ष यात्री पैगी व्हिट्सन ने 288 दिन अंतरिक्ष स्टेशन में बिताने का रिकॉर्ड बनाया था।

पुरुषों में सबसे अधिक 340 दिन स्कॉट केली ने अंतरिक्ष स्टेशन में बिताए हैं। यह रिकॉर्ड 2015-16 में बनाया गया था। नासा और उसके आईएसएस सहयोगी ने भविष्य के लिए नई समयसूची और नए चालक दल के लिए कार्यक्रम तय किया है।

जिसके अनुसार नासा की अंतरिक्ष यात्री जेसिका मेयर अपनी पहली यात्रा पर जाएंगी और नासा के अंतरिक्ष यात्री एंड्रू मोर्गन की यात्रा में विस्तार किया जाएगा।

हत्या की इस घटना के पीछे की वजह और पीड़ितों की अभी तक पहचान नहीं हो सकी है। अफगानिस्तान और ईरान की सीमा से लगा ब्लूचिस्तान पाकिस्तान का सबसे बड़ा और गरीब प्रांत है।

ये भी पढ़ें...2022: अन्तरिक्ष में मानव भेजेगा भारत, 16 मिनट में तीन भारतीय पहुंचेंगे

Tags:    

Similar News