जापान में भयानक भूकंप के झटके: घरों से निकलकर भागे लोग, जारी हुआ अलर्ट

अमेरिकी जियोलॉजिकल सर्वे (USGS) के मुताबिक, नामेई के उत्तर-पूर्व 90 किलोमीटर की दूरी पर करीब 7.0 रिक्टर तीव्रता का भूकंप आया थ। भूकंप का खतरनाक स्तर है।

Update: 2021-02-13 16:26 GMT
अमेरिकी जियोलॉजिकल सर्वे (USGS) के मुताबिक, नामेई के उत्तर-पूर्व 90 किलोमीटर की दूरी पर करीब 7.0 रिक्टर तीव्रता का भूकंप आया थ। भूकंप का खतरनाक स्तर है।

नई दिल्ली: जापान के फुकुशिमा प्रांत में शनिवार भूकंप के काफी तेज झटके महसूस किए गए हैं। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 7.1 दर्ज की गई। कुछ इलाकों में नुकसान की भी खबरें सामने आई हैं। मिली जामकारी के मुताबिक राजधानी टोक्यो तक भूकंप महसूस किया गया, हालांकि टोक्यों में भूकंप की तीव्रता 4.0 मापी गई।

मिली जानकारी के मुताबिक, शक्तिशाली भूकंप के बाद सुनामी का अलर्ट जारी नहीं किया गया है, लेकिन तटवर्ती इलाकों के आसपास लोगों को ना जाने के लिए कहा गया है। अमेरिकी जियोलॉजिकल सर्वे (USGS) के मुताबिक, नामेई के उत्तर-पूर्व 90 किलोमीटर की दूरी पर करीब 7.0 रिक्टर तीव्रता का भूकंप आया थ। भूकंप का खतरनाक स्तर है।

भारत के कई शहरों में महसूस किए गए भूकंप के झटके

इससे पहले शुक्रवार को भारत के कई शहरों में भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। कश्मीर से लेकर पंजाब तक शुक्रवार को भूकंप के तेज झटकों से धरती थर्रा उठी। मिली जानकारी के मुताबिक, शुक्रवार देर रात दिल्ली एनसीआर समेत पूरे उत्तर भारत में जोरदार भूकंप आया। इसकी तीव्रता 6.1 बताई गई। देश में इतने तेज भूकंप के झटके कई अलग अलग हिस्सों में लगने के बाद लोग घबरा गए और घरों से बाहर निकल आये।

ये भी पढ़ें...कोरोना होने पर मां के दूध का रंग बदल गया, बच्ची भी आई बीमारी की चपेट में

नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी के मुताबिक, आज रात लगभग 10:31 बजे भूकंप के तेज झटकों को देश के कई राज्यों में महसूस किया गया। बताया गया कि जम्मू कश्मीर से लेकर पंजाब तक भूकंप से धरती कांप उठी। बताया जा रहा है कि अमृतसर, पंजाब में 6.1 तीव्रता के झटके महसूस किए गए। वहीं चम्बा में लगातार दो बार भूकंप के झटके महसूस किए गए। इसके अलावा राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में भी भूकंप आया, जिसपर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट कर लोगों की सुरक्षा के लिए दुआएं की है।

ये भी पढ़ें...भयानक हमले के संकेत: भारत किलर ड्रोन से हुआ अलर्ट, चीन ने इसका लिया सहारा

इन राज्यों मे भूकंप का असर, 6.1 तीव्रता

भूकंप का असर हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश, जम्मू कश्मीर, उत्तराखंड तक महसूस हुआ। इसका केंद्र पंजाब बताया जा रहा है। वहीं पहला भूकंप का झटका तजाकिस्‍तान में महसूस किया गया, जिसकी तीव्रता रिक्टर स्केल पर 6.3 मांपी गयी। वहीं दूसरा झटका अमृतसर में महसूस किया गया। कहा जा रहा है कि अफगानिस्‍तान में भी भूकंप आया है, जिसकी तीव्रता 5.9 माँपी गयी।

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Tags:    

Similar News