ICC ने रूसी राष्ट्रपति पुतिन के खिलाफ जारी किया अरेस्ट वारंट, यूक्रेन के राष्ट्रपति बोले- ये तो बस शुरुआत है

ICC Issues Arrest Warrant for Putin: अंतरराष्ट्रीय क्रिमिनल कोर्ट के जजों ने यूक्रेन मसले पर रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को बड़ा झटका देते हुए गिरफ़्तारी वारंट जारी किया है।

Update: 2023-03-17 22:01 GMT
Russian President Vladimir Putin (Social Media)

ICC Issues Arrest Warrant for Putin: अंतरराष्ट्रीय क्रिमिनल कोर्ट (ICC) के जजों ने यूक्रेन मसले पर रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन (Russian President Vladimir Putin) को बड़ा झटका दिया है। ICC ने व्लादिमीर पुतिन के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया है। यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की (Ukraine President Zelensky) ने इस मामले में कहा, 'पुतिन के खिलाफ इंटरनेशनल क्रिमिनल कोर्ट का वारंट अभी शुरुआत' है।'

यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमिर ज़ेलेंस्कीने शुक्रवार (17 मार्च) को कहा, 'रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी करने का अंतरराष्ट्रीय अपराध न्यायालय (ICC) का फैसला रूस के आक्रमण पर न्याय बहाली की दिशा में एक प्रारंभिक कदम था।'

यूक्रेन भी मजबूती से मोर्चे पर डटा है
दरअसल, रूसी राष्ट्रपति पुतिन की सेना जब यूक्रेन पहुंची थीं, तभी पूरी दुनिया ने अंदाजा लगाया था कि यूक्रेन जल्द ही रूस के सामने घुटने टेक देगा। मगर, ऐसा नहीं हुआ। न ही ऐसा अभी तक होता दिख रहा है।यूक्रेन भी मजबूती से मोर्चे पर डटा है। ऐसे में अब रूस के कदम और पुतिन पर भी सवाल उठने लगे हैं।

रूस के बिखराव और पुतिन के पतन की आशंका

सामरिक मामलों के जानकार रूस के टूटने और पुतिन के पतन की आशंका जता रहे हैं। रूस के एक पूर्व डिप्लोमैट बोरिस बोन्डारेव (Boris Bondarev) ने तो यहां तक कहा कि अगर पुतिन अपनी शर्तों पर ये युद्ध जीत पाने में सफल नहीं होते हैं, तो उन्हें राष्ट्रपति पद छोड़ने को मजबूर किया जा सकता है।'गौरतलब है कि, पिछले साल यूक्रेन पर रूस के हमले के बाद सार्वजनिक तौर पर बोन्डारेव ने पद से इस्तीफा दे दिया था।

अब चीन आया आगे

हाल ही में चीन ने मुस्लिम वर्ल्ड के दो बड़े देशों ईरान और सऊदी अरब के बीच सालों पुरानी दुश्मनी खत्म कराई है। जिसके बाद चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग (Chinese President Xi Jinping) रूस और यूक्रेन के बीच पिछले साल से जारी युद्ध को खत्म कराने के लिए कूटनीतिक पहल करने जा रहे हैं।

Tags:    

Similar News