भारतीय सेना और ओमान की शाही सेना का मस्कट में आज से संयुक्त अभ्यास

खाड़ी के एक महत्वपूर्ण देश ओमान के साथ भारतीय थलसेना 12 से 25 मार्च तक ओमान में साझा अभ्यास करेगी।भारत और ओमान की नौसेनाएं और वायुसेनाओं के बीच भी इसी तरह के साझा अभ्यास होते हैं।इससे हिंद महासागर के इलाके में दोनों देशों के बीच सैन्य सहयोग ने हाल में काफी विस्तार लिया है।

Update: 2019-03-12 05:31 GMT

नई दिल्ली: खाड़ी के एक महत्वपूर्ण देश ओमान के साथ भारतीय थलसेना 12 से 25 मार्च तक ओमान में साझा अभ्यास करेगी।भारत और ओमान की नौसेनाएं और वायुसेनाओं के बीच भी इसी तरह के साझा अभ्यास होते हैं।इससे हिंद महासागर के इलाके में दोनों देशों के बीच सैन्य सहयोग ने हाल में काफी विस्तार लिया है। अल नगाह- 3 नाम का यह साझा युद्धाभ्यास ओमान के जाबेल अल अख्दर पहाड़ पर होगा।

यह भी पढ़ें......पाकिस्तानी सेना विश्व से मांग रही मदद, आतंकी मसूद ने माना हुई थी एयर स्ट्राइक

इस अभ्यास के दौरान दोनों थलसेनाएं रणनीति, हथियार संचालन और गोला दागने में अपनी विशेषज्ञता औऱ अनुभवों से एक दूसरे को अवगत कराएंगी। इस दौरान दोनों सेनाएं प्रति आतंकवादी कार्रवाई के दौरान शहरी माहौल में तालमेल से काम करने का अनुभव साझा करेंगी।

भारत औऱ ओमान के बीच साझा सैन्य सहयोग का सिलसिला साल 2006 में शुरू हुआ था। अल नगाह अभ्यास पहली बार ओमान में जनवरी, 2015 में हुआ था। इसके बाद दूसरा सैन्य अभ्यास मार्च, 2017 में भारत में हुआ।

यह भी पढ़ें......कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव बोले- पाकिस्तान पर हमला नई बात नहीं, सेना की नियमित कार्रवाई है

इस अभ्यास में गढ़वाल राइफल्स की दसवीं बटालियन

इस अभ्यास में भारतीय थलसेना की ओर से गढ़वाल राइफल्स की दसवीं बटालियन के चार अफसर, नौ जूनियर अफसर और 47 जवान भाग लेंगे।ओमान की शाही सेना की ओर से भी उतनी ही संख्या में सैनिक भाग लेंगे।इस अभ्यास से दोनों थलसेनाओं के बीच भाईचारे के रिश्तों को और गहरा करने में मदद मिलेगी।

Tags:    

Similar News