रूस : साइबेरिया में MI-8 हेलीकॉप्टर क्रैश, 21 लोगों की मौत, 25 लोग थे सवार

रूस के साइबेरिया में शुक्रवार रात रुसी हेलीकॉप्टर एमआई-8 क्रेश हो गया। जिसमें 21 लोगों की मौत हो । हेलीकॉप्टर में चालक दल के 3 मेंबर सहित 25 लोग सवार थे। गंभीर रूप से जख्मी 3 लोगों को नोवी उरेंगो के एक हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया है। घायलों में से एक ने अपने मोबाइल से इमरजेंसी डिपार्टमेंट को फोन कर घटना की जानकारी दी। हेलिकॉप्टर ने साइबेरिया के क्रांसनोयार्स्क से उड़ान भरी थी।

Update: 2016-10-22 09:48 GMT

मास्को: रूस के साइबेरिया में शुक्रवार रात रुसी हेलीकॉप्टर एमआई-8 क्रेश हो गया। जिसमें 21 लोगों की मौत हो गई । हेलीकॉप्टर में चालक दल के 3 मेंबर सहित 25 लोग सवार थे। गंभीर रूप से जख्मी 3 लोगों को नोवी उरेंगो के एक हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया है। घायलों में से एक ने अपने मोबाइल से इमरजेंसी डिपार्टमेंट को फोन कर घटना की जानकारी दी। हेलिकॉप्टर ने साइबेरिया के क्रांसनोयार्स्क से उड़ान भरी थी। रेस्क्यू ऑपरेशन में 140 लोगों को लगाया गया है।

जांच समिति ने बताया कि उडान सुरक्षा नियमों के उल्लंघन, किसी तकनीकी समस्या या मौसम के ख़राब होने के कारण यह हादसा हुआ। गौरतलब है कि साइबेरिया के वेस्टर्न एरिया में पिछले साल भी एक हेलिकॉप्टर क्रैश हुआ था, जिसमें 15 लोगों की मौत हुई थी।

दो ब्लैक बॉक्स बरामद

-रूस के पश्चिम-उत्तर यामालो-नेनेट्स क्षेत्र से जांचकर्ताओं ने दुर्घटनाग्रस्त हेलीकॉप्टर के दो ब्लैक बॉक्स बरामद किए हैं।

-दोनों ब्लैक बॉक्स (फ्लाइट डेटा रिकॉर्डर और वॉयस रिकॉर्डर) मिल गए हैं।

-जिनकी जांच की जा रही है।

Tags:    

Similar News