माया देवी मंदिर लुम्बिनी का क्या है रहस्य, बुद्ध की किस कथा से जुड़ा है इतिहास

आइये जानते हैं इस मंदिर के बारे में और यह कि इस मंदिर का भगवान बुद्ध से क्या नाता है और क्यों है यह स्थान अंतरराष्ट्रीय धरोहर।

Published By :  Ramkrishna Vajpei
Update: 2022-05-16 11:12 GMT

Maya Devi Temple नेपाल के लुम्बिनी में यूनेस्को विश्व धरोहर के रूप में स्थित है माया देवी मंदिर जो कि प्राचीन बौद्ध हिन्दू मंदिर है। जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूजा अर्चना की। यह मंदिर भारत नेपाल सीमा के बहुत निकट स्थित है। आइये जानते हैं इस मंदिर के बारे में और यह कि इस मंदिर का भगवान बुद्ध से क्या नाता है और क्यों है यह स्थान अंतरराष्ट्रीय धरोहर।

मायादेवी मंदिर लुम्बिनी का मुख्य मंदिर है। जहां की देवता बुद्ध से पहले की आदि शक्ति हैं। इस स्थल को गौतम बुद्ध के जन्म स्थान के रूप में माना जाता है। आपको बता दें कि पहले यह मंदिर एक पवित्र कुंड पुस्कर्णी के रूप में जाना जाता था और इसके निकट एक पवित्र उद्यान स्थित है। 2013 में छठी शताब्दी ईसा पूर्व लकड़ी के इस मंदिर की खोज की गई थी।

आपको बता दें कि भगवान बुद्ध सिद्धार्थ गौतम का जन्म 623 ईसा पूर्व में हुआ था। यह स्थान लुंबिनी के प्रसिद्ध उद्यानों में से एक था जो शीघ्र ही तीर्थ स्थान बन गया। यहां आने वाले तीर्थयात्रियों में भारतीय सम्राट अशोक भी थे, जिन्होंने यहां अपना एक स्मारक स्तंभ खड़ा किया। यह स्थल अब एक बौद्ध तीर्थ केंद्र के रूप में विकसित किया जा रहा है, जहां भगवान बुद्ध के जन्म से जुड़े पुरातात्विक अवशेष मुख्य विशेषता हैं।                

Tags:    

Similar News