New Zealand Earthquake :न्यूजीलैंड के केरमाडेक आइसलैंड पर महसूस किए गए भूकंप के झटके, 6.1 रही तीव्रता

New Zealand Earthquake : न्यूजीलैंड (New Zealand) के केरमाडेक आइसलैंड पर आज सुबह भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं।

Newstrack :  Network
Published By :  Shraddha
Update: 2021-08-31 04:04 GMT

भूकंप (डिजाइन फोटो - न्यूजट्रैक)

New Zealand Earthquake : न्यूजीलैंड (New Zealand) के केरमाडेक आइसलैंड (kermadec Iceland) पर आज सुबह भूकंप (Earthquake) के झटके महसूस किए गए हैं। यह भूकंप 6.1 की तीव्रता से महसूस किया गया है। इस भूकंप के झटकों से इस इलाके के स्थानीय लोग अपने घरों के बाहर आ चुके हैं। यह भूकंप के झटके उत्तरी द्वीप के पूर्वी तट पर महसूस किए गए हैं। रिक्टर स्केल (Richter Scale) पर 6.1 की तीव्रता मापी गई है।


 न्यूजीलैंड (New Zealand) के केरमाडेक आइसलैंड (kermadec Iceland) पर तेज भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। भूकंप के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। इस भूकंप की जानकारी नेशनल सेंटर ऑफ सीस्मोलॉजी ने इस भूकंप की जानकारी दी है। 


 पिछले महीने आया था 8.1 तीव्रता का भूकंप


आपको बता दें कि न्यूजीलैंड के उत्तरी - पूर्वी तट पर पिछले महीने 8.1 तीव्रता का भूकंप आया था। जिसके बाद इस इलाके में सुनामी का अलर्ट जारी किया गया था। यह भूकंप न्यूजीलैंड के केरमाडेक आइसलैंड पर आया था । इससे पहले कुछ इलाकों में 7.4 तीव्रता का भूकंप महसूस किया गया था। भूकंप का पहला झटका उत्तरी आइसलैंड से 900 किलोमीटर दूर आया था। इस भूकंप के बारे में नेशनल सेंटर ऑफ सीस्मोलॉजी ने जानकारी दी थी।


न्यूजीलैंड में उत्तरी - पूर्वी तट कई भूकंप के झटके देखे जा चुके हैं। दूसरे प्रान्तद्वीपों में भूकंप के झटकों की आशंका हमेशा बनी रहती है। आपको बता दें कि न्यूजीलैंड और वनुआतू में भूकंप के आने की सम्भावना बनी रहती है। यह इलाका महासागर के चारों ओर भूकंपीय फॉल्ट लाइनों की एक घोड़े की आकार की श्रृंखला रिंग ऑफ फायर के करीब है।

Tags:    

Similar News