71 लाख किराया! खुशनसीब लोग ही कर पाएंगे इस जगह की सैर

वैसे तो आपने दुनिया की बहुत सारी ख़ूबसूरत जगह देखी होंगी और साथ ही घूमी भी होगी। लेकिन कसम से ये जगह आपने सपने में भी नहीं सोची होगी। चलिए आज हम आपको ऐसी ही एक जगह के बारे बताते हैं और सैर कराते हैं।;

Update:2023-05-11 20:55 IST
71 लाख किराया! खुशनसीब लोग ही कर पाएंगे इस जगह की सैर
  • whatsapp icon

नई दिल्ली: वैसे तो आपने दुनिया की बहुत सारी ख़ूबसूरत जगह देखी होंगी और साथ ही घूमी भी होगी। लेकिन कसम से ये जगह आपने सपने में भी नहीं सोची होगी। चलिए आज हम आपको ऐसी ही एक जगह के बारे बताते हैं और सैर कराते हैं। अब नॉर्थ पोल पर आपको आलीशान होटल के साथ स्वादिष्ट खाना भी मिलेगा। वहीँ साथ ही आप यहां सुंदर नजारों को भी देख पाएंगे, लेकिन इन सबके लिए भईया आपको अपनी जेब से लाखों खर्च करने पड़ सकते हैं।

घूम सकते जय नार्थ पोल पर

आपने अभी तक उत्तरी ध्रुव यानी नॉर्थ पोल पर लोगों को विशेष जहाजों से घूमने देखा होगा। लोग उसी जहाज में रहते थे। वहीं, खाते-पीते थे। लेकिन, नॉर्थ पोल पर कुछ घंटों के लिए ही उतर पाते थे। अब लेकिन लोग नॉर्थ पोल पर रह भी सकते हैं। क्योंकि, वहां बन रहा है लग्जरी होटल। आप इस पारदर्शी दीवारों वाले होटल में रात बिता सकते हैं। या फिर वहीं से नॉर्दर्न लाइट्स का नजारा देख सकते हैं। अब तक यहां होटल की सुविधा नहीं थी, लेकिन अगले साल तक हो जाएगी।

ये भी देखें:मौत पर खुलासा: एक साल तक चलती रही डेड बॉडी, कांप उठेंगे आप भी

आर्कटिक महासागर पर बनेंगे 10 इगलू

Image result for उत्तरी ध्रुव के होटल

फिनलैंड की कंपनी लग्जरी एक्शन नॉर्थ पोल के आर्कटिक महासागर में जमी बर्फ के ऊपर इगलू जैसा 10 डोम खड़ा करेगी। इन डोम की दीवारें कांच की होंगी। ताकि, आप बाहर का खूबसूरत नजारा देख सकें। इस होटल में पांच रातों की किराया 1 लाख डॉलर होगा। यानी करीब 71 लाख रुपए। यहां रुककर आप होटल से सील, पोलर बीयर और आर्कटिक वन्य जीवों को देख सकते हैं। दिन के दौरान पर्यटक ग्लेशियर के आस-पास घूमेंगे। ध्रुवीय इलाके में रहने वाले लोगों से मिलेंगे। इसके अलावा वे आर्कटिक में काम करने वाले वैज्ञानिकों से भी मुलाकात करेंगे। साल 2020 तक यह होटल अपने मेहमानों के लिए खोला जाएगा।

ये भी देखें:3 मिनट 38 आतंकी: ऐसा था ये हमला, भारतीय सेना ने लिया 19 जवानों का बदला

नॉर्थ पोल पर नॉर्दर्न लाइट्स देखने के लिए हर साल करीब 1000 पर्यटक आते हैं। अगर आप यहां जाना चाहते हैं तो सिर्फ अप्रैल में जाए। क्योंकि बाकी समय यहां पर भयानक ठंड रहती है। इस होटल का आईडिया लक्जरी एक्शन के संस्थापक और सीईओ जेने होनकेन का है। उनकी कंपनी हाई-एंड ट्रैवल कंपनी है, जो उत्तरी ध्रुव पर लोगों को घुमाने की विशेषज्ञता रखती है। अप्रैल में जब पर्यटक जाएंगे तब नॉर्थ पोल की तापमान करीब माइनस 20 से माइनस 40 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा। लेकिन यह समय घूमने के हिसाब से साल का सबसे बेहतरीन समय रहता है।

Tags:    

Similar News