Pakistan Flood: 1100 लाशें निकलीं पाकिस्तान में, तबाही बनी बाढ़ से 135 में से 110 जिले प्रभावित

Pakistan Flood 2022: पाकिस्तान में आई भीषण बाढ़ से जुड़े कई वीडियो क्लिप इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहे हैं। इन वीडियो से बाढ़ की भयावहता का अंदाजा लगाया जा सकता है।

Report :  Vidushi Mishra
Update: 2022-08-30 09:15 GMT

पाकिस्तान में विनाशकारी बाढ़ (फोटो- सोशल मीडिया)

Pakistan Flood 2022 Latest Update: पड़ोसी देश पाकिस्तान इन दिन प्रलयकारी बाढ़ का दंश झेल रहा है। इस्लामिक देश का एक तिहाई हिस्सा बाढ़ के चपेट में है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पाकिस्तान के 135 जिलों में से 110 जिले इसे आपदा से प्रभावित हैं। सोमवार को मरने वालों का आधिकारिक आंकड़ा 1136 पर पहुंच गया है। दूर – दराज के क्षेत्रों का मुख्य इलाकों से संपर्क टूट चुका है। रास्ते और पुल – पुलियों के बह जाने के कारण उनतक राहत सामग्री पहुंचाना भी मुश्किल हो रहा है।

आर्थिक संकट से जूझ रहे पाकिस्तान ने दुनियाभर से मदद की गुहार लगाई है। पाकिस्तानी जलवायू परिवर्तन मंत्री शेरी रहमान ने इसे दशक का सबसे भयावह मानसून बताया है। पाकिस्तान के वित्त मंत्री मिफ्ता इस्माइल ने कहा कि विनाशकारी बाढ़ के कारण पाकिस्तानी इकोनॉमी को करीब 10 लाख डॉलर की चपत लगी है। भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी पड़ोसी देश में बाढ़ से मचे हाहाकार पर दुख प्रकट किया है।


करीब 10 लाख करोड़ घरों को पहुंचा नुकसान

पाकिस्तान में आपदों से निपटने वाली एजेंसी नेशनल डिजास्टर मैनेजमेंट अथॉरिटी के मुताबिक, देश में आई भीषण बाढ़ के कारण अब तक 1136 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं जबकि 1634 लोग घायल हुए हैं। बाढ़ के कारण 9,92,871 घर या तो पूरी तरह से तबाह हो चुके हैं या आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हो गए हैं। लाखों लोग भोजन और शुद्ध पेयजल से वंचित हैं।

भारी बारिश के कारण लाखों एकड़ कृषि योग्य भूमि पानी से भरी हुई है। बाढ़ से सबसे अधिक नुकसान पशुपालकों को हुआ है। करीब 7.19 लाख पशु मारे गए हैं। बाढ़ से मची तबाही में 3,451 किलोमीटर सड़कें, 149 ब्रिज और 170 दुकानें तहस-नहस हो चुकी है।


सोशल मीडिया पर कई वीडियो हो रहे वायरल

पाकिस्तान में आई भीषण बाढ़ से जुड़े कई वीडियो क्लिप इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहे हैं। इन वीडियो से बाढ़ की भयावहता का अंदाजा लगाया जा सकता है। एक ट्वीटर यूजर बाढ़ में फंसे एक पाकिस्तानी लड़के का प्रार्थना करते हुए वीडियो शेयर करता है और लिखता है, शक्तिशाली और दुखद। एक युवा पाकिस्तानी लड़का अपने पूरे गांव में पानी भर जाने के बाद प्रार्थना करने के लिए कहता है। उसे हमारी मदद की जरूरत है। पाकिस्तानी लोगों को हमारी मदद की जरूरत है। सोशल मीडिया पर ऐसे कई वीडियो की बाढ़ आई हुई है।




पाकिस्तान सरकार ने मुश्किल की इस घड़ी में विकास योजनाओं से जुड़े सारे फंड को बाढ़ राहत में खर्च करने के आदेश दे दिए हैं। पाकिस्तानी अधिकारियों के मुताबिक, अभी तक अमेरिका, ब्रिटेन, यूएई समेत कई देशों ने मदद की है लेकिन उन्हें और अंतरराष्ट्रीय मदद की दरकार है।

Tags:    

Similar News