Putin की शर्त, Trump से युद्धविराम समझौते के लिए Ukraine को सभी हथियार देने पर लगे रोक

रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने ट्रम्प से यूक्रेन युद्ध विराम पर बातचीत से पहले यूक्रेन को सभी हथियारों की आपूर्ति रोकने की मांग की है। दोनों नेता मंगलवार को युद्धविराम और रूस-अमेरिका संबंधों पर चर्चा करेंगे।;

Update:2025-03-18 17:07 IST

Vladimir Putin and Donald Trump (Photo: Social Media)

Trump-Putin on Ukraine War: रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने अमेरिकी समकक्ष डोनाल्ड ट्रम्प द्वारा प्रस्तावित युद्ध विराम पर बातचीत से पहले यूक्रेन को सभी हथियारों की आपूर्ति को निलंबित करने की मांग की है। यह जानकारी मामले की जानकारी रखने वाले लोगों के हवाले से ब्लूमबर्ग ने दी है। दोनों नेता यूक्रेन में युद्ध को समाप्त करने के बारे में मंगलवार को फोन पर बात करने वाले हैं, जिसका मुख्य उद्देश्य 30-दिवसीय युद्ध विराम है, जिसे कीव ने पहले ही स्वीकार करने के लिए तैयार होने की बात कही है। क्रेमलिन के प्रवक्ता दिमित्री पेसकोव ने कहा कि कॉल मॉस्को में शाम 4 बजे से शाम 6 बजे के बीच शुरू होने की उम्मीद है। पुतिन को कॉल से पहले ट्रम्प ने यूक्रेन की ‘संपत्तियों’ को विभाजित करने की बात की है।

इस बीच यूक्रेन के विदेश मंत्री ने मंगलवार को व्लादिमीर पुतिन और डोनाल्ड ट्रम्प के बीच टेलीफोन पर होने वाली बातचीत से पहले रूस से कीव और वाशिंगटन द्वारा प्रस्तावित 30 दिन के युद्धविराम पर सहमत होने का आग्रह किया है। विदेश मंत्री एंड्री सिबिगा ने कहा, रूस के लिए दुनिया को यह दिखाने का समय आ गया है कि क्या वह वास्तव में शांति चाहता है। यूक्रेन ने 30 दिनों के लिए अस्थायी युद्धविराम के अमेरिकी प्रस्ताव का समर्थन किया है। हम उम्मीद करते हैं कि रूसी पक्ष बिना शर्त इस प्रस्ताव पर सहमत होगा।

उधर क्रेमलिन के प्रवक्ता दिमित्री पेस्कोव ने कहा कि 12 फरवरी को हुई फोन कॉल और उसके बाद दोनों देशों के बीच उच्च स्तरीय संपर्कों के आधार पर दोनों नेताओं के बीच पहले से ही "एक निश्चित समझ" थी। पेस्कोव ने संवाददाताओं से कहा, "लेकिन हमारे द्विपक्षीय संबंधों के आगे सामान्यीकरण और यूक्रेन पर समझौते के बारे में भी कई सवाल हैं। इन सभी पर दोनों राष्ट्रपतियों को चर्चा करनी होगी।"

क्रेमलिन ने कहा राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और डोनाल्ड ट्रम्प यूक्रेन संघर्ष को सुलझाने और रूस और संयुक्त राज्य अमेरिका के बीच संबंधों को सामान्य बनाने के बारे में मंगलवार को 1300 और 1500 जीएमटी (शाम 6.30 और 8.30 बजे भारतीय समयानुसार) के बीच फोन पर बात करेंगे।

Tags:    

Similar News