Russia Ukraine Crisis: अंतर्राष्ट्रीय जूडो महासंघ का बड़ा फैसला, व्लदीमिर पुतिन को मानद अध्यक्ष पद से किया निलंबित

यूक्रेन और रूस के बीच लंबे तनाव के बाद अब युद्ध छिड़ गया है। जिसके बाद आज अंतर्राष्ट्रीय जूडो महासंघ ( International Judo Federation) ने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन (Vladimir Putin) को IJF के मानद अध्यक्ष के पद से निलंबित कर दिया है।

Written By :  Rajat Verma
Published By :  Bishwajeet Kumar
Update: 2022-02-27 11:09 GMT

व्लदीमिर पुतिन (तस्वीर साभार : सोशल मीडिया)

Russia Ukraine Crisis : रूस-यूक्रेन के मध्य जारी युद्ध (Russia Ukraine War) हालातों के मद्देनज़र अब हालात और भी अधिक बिगड़ते जा रहे हैं। ऐसे में एक ओर जहां कुछ समय पहले ही अमेरिका, ब्रिटेन समेत कई देशों ने रूस पर तमाम प्रतिबंध लगाने को लेकर सहमति ज़ाहिर की है वहीं दूसरी ओर अंतर्राष्ट्रीय जूडो महासंघ (International Judo Federation) ने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन (Vladimir Putin) को महासंघ के मानद अध्यक्ष पद से निलंबित कर दिया है।

आपको बता दें कि रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को यूक्रेन पर रूस के आक्रमण के चलते अंतर्राष्ट्रीय जूडो महासंघ (IJF) के मानद अध्यक्ष के रूप में निलंबित किया गया है, IJF ने इस निर्णय की आधिकारिक घोषणा रविवार को जारी अपने एक बयान के माध्यम से दी है। IJF ने अमेरिका सहित कई देशों द्वारा रूस पर आधिकारिक रूप से प्रतिबंध लगाने के पश्चात ही यह निर्णय सामने आया है। IJF के इस निर्णय के चलते युद्ध हालातों के मध्य अब कई देश और संघ खुलकर रूस के विरोध में खड़े नजर आ रहे हैं।

2008 में पुतिन बने थे IJF के मानद अध्यक्ष

अंतर्राष्ट्रीय जूडो महासंघ (IJF) ने रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को अध्यक्ष पद से निलंबित करते हुए कहा कि-"यूक्रेन में चल रहे युद्ध संघर्ष के मद्देनज़र अंतर्राष्ट्रीय जूडो महासंघ व्लादिमीर पुतिन की मानद अध्यक्ष और अंतर्राष्ट्रीय जूडो महासंघ के राजदूत के रूप में उनकी स्थिति को निलंबित करने की घोषणा करता है।" आपको बता दें कि रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को अंतर्राष्ट्रीय जुडो महासंघ के मानद अध्यक्ष के रूप में अधिकार का प्रमाण पत्र 2008 में प्रदान किया गया था।

यूक्रेन पर रूस का हमला जारी

रूसी सेना का यूक्रेन में लगातार हमला जारी है तथा इसी के मद्देनज़र रूसी सेना ने चेरनोबिल परमाणु ऊर्जा संयंत्र पर कब्ज़ा जमाने के साथ ही खारकीव शहर में भारी तबाही मचाई है, इसके पश्चात अब रूसी सेना ने यूक्रेन की राजधानी कीव में प्रवेश कर लिया है। जिसके मद्देनज़र कीव के नागरिकों को रूसी हवाई हमलों से बचने और सुरक्षित स्थान पर जाने की सलाह दी है।

Tags:    

Similar News