Russia Ukraine War: बेलारूस के राष्ट्रपति अलेक्जेंडर लुकाशेंको ने रूस के अगले कदम को लेकर किया ये बड़ा खुलासा

Russia Ukraine War बेलारूस के राष्ट्रपति अलेक्जेंडर लुकाशेंको से जुड़ा एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें खुलासा है कि यूक्रेन के बाद रूस किस देश पर हमला कर सकता है।

Newstrack :  Bishwajeet Kumar
Update:2022-03-02 22:59 IST

अलेक्जेंडर लुकाशेंको के साथ व्लादिमीर पुतिन (तस्वीर साभार : सोशल मीडिया)

Russia Ukraine War: रूस और यूक्रेन के बीच इस वक्त भीषण युद्ध (Russia Ukraine War) चल रहा है। इन्हीं सबके बीच बेलारूस के राष्ट्रपति अलेक्जेंडर लुकाशेंको (Alexander Lukashenko) ने एक बड़ा खुलासा किया है। बेलारूस की सुरक्षा परिषद में संबोधन करते हुए मंगलवार को राष्ट्रपति अलेक्जेंडर लुकाशेंको ने एक नक्शा दिखाया। नक्शे के बारे में जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि यूक्रेन के बाद रूस का अगला निशाना कौन सा देश हो सकता है।

मोल्दोवा रूस का अगला निशाना

यूरोप के आखिरी तानाशाह बेलारूस के राष्ट्रपति अलेक्जेंडर लुकाशेंको का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वायरल वीडियो में बेलारूसी राष्ट्रपति अपने देश के सुरक्षा परिषद में एक संबोधन देते नजर आ रहे हैं। संबोधन के दौरान राष्ट्रपति टेलीविजन पर मानचित्र का एक प्रेजेंटेशन दे रहे थें। इसी वक्त उन्होंने गलती से इस बात का खुलासा कर दिया कि यूक्रेन के बाद रूस का अगला निशाना मोल्दोवा (moldova) देश होगा।

इस टेलीविजन प्रेजेंटेशन में दर्शाए गए मानचित्र में देखा गया कि यूक्रेन चार टुकड़ों में बंटा दिख रहा है। इस मैप में यह भी देखा गया कि आने वाले समय में रूस किन-किन देशों पर हमला कर सकता है। अलेक्जेंडर लुकाशेंको के वायरल वीडियो में जिस युद्ध के मानचित्र को देखा गया। उसमें यूक्रेन के पड़ोसी देशों पर रूस द्वारा ऑपरेशन किए जाने की जानकारियां थी।

बता दें रूस यूक्रेन के बीच चल रहे इस युद्ध में बेलारूस रूस का समर्थन कर रहा है। हाल ही में बेलारूस ने रूसी सैनिकों को यूक्रेन पर हमला करने के लिए अपनी जमीन का उपयोग करने की इजाजत दी थी। साथ ही बेलारूसी सेना ने यूक्रेन पर हमला करना भी शुरू कर दिया था।

Tags:    

Similar News