खून से रो रहे पक्षी: उड़ते-उड़ते गिर रहे जमीन पर, खौफनाक मंजर देख हिली दुनिया

डरावनी फिल्मों में पक्षियों की आंखों से खून के आंसू निकलते देखा होगा। धीरे-धीरे वे पक्षी आसमान से उड़ते-उड़ते गिरने लगते हैं। लेकिन ये सिर्फ फिल्मों की बात नहीं है, बल्कि ऐसा हकीकत में भी हो रहा है। पक्षियों के बारे में ये खबर साउथ ऑस्ट्रेलिया से मिली है।

Update: 2020-11-24 11:06 GMT
डरावनी फिल्मों में पक्षियों की आंखों से खून के आंसू निकलते देखा होगा। धीरे-धीरे वे पक्षी आसमान से उड़ते-उड़ते गिरने लगते हैं।

नई दिल्ली। बहुत सी हॉरर मूवीज में आपने पक्षियों की आंखों से खून के आंसू निकलते देखा होगा। धीरे-धीरे वे पक्षी आसमान से उड़ते-उड़ते गिरने लगते हैं। लेकिन ये सिर्फ फिल्मों की बात नहीं है, बल्कि ऐसा हकीकत में भी हो रहा है। पक्षियों के बारे में ये खबर साउथ ऑस्ट्रेलिया से मिली है। इस बारे में पक्षियों को रेस्क्यू करने वालों का कहना है कि ये सीन सच में किसी हॉरर फिलम की तरह ही था कि उड़ते-उड़ते पक्षी जमीन पर नीचे गिरे जा रहे हैं।

ये भी पढ़ें... बड़ा हादसा टला: Indigo फ्लाइट से टकराया पक्षी, मुंबई से दिल्ली जा रहा था विमान

पंक्षियों की आंखों से खून

आसमान में उड़ते पंक्षियों की आंखों से खून निकल रहा है। इसे लेकर सूत्रों से सामने आई खबर के अनुसार, पक्षियों की आंखों से भी खून निकल रहा है। वन ट्री हिल जोकि एडिलेड में है, वहां कुछ पक्षियों की डेडबॉडी पाई गई। Sarah King, एक बर्ड रेस्क्यूर हैं।

आगे उन्होंने बताया कि बुधवार को उनके स्टाफ को इन पक्षियों की बॉडी मिली है। इस बारे में वो कहती हैं कि जब उनके स्टाफ मेंबर्स वहां पहुंचे तो उन्होंने सारा को कॉल किया। वो बताती हैं कि ये पक्षी उनके सामने ही आसमान से नीचे गिर रहे थे। उनके मुंह से भी खून निकल रहा था और वो चीख रहे थे।

फोटो-सोशल मीडिया

ये भी पढ़ें...प्रधानमंत्री मोदी और उनके श्रीलंकाई समकक्ष के बीच 26 सितंबर को वर्चुअल द्विपक्षीय वार्ता

आखिर कैसे हुई इनकी मौत

तभी सारा ने 60 पक्षियों को ऐसी बुरी हालत में देखा। वो एक बार नीचे गिरने के बाद दोबारा उड़ नहीं पा रहे थे। इन 60 में से 58 की मौत हो गई है। ये पक्षी corella की ही एक प्रजाति है। ये काफी रेयर प्रजाति है। आखिर कैसे हुई इनकी मौत?

इसी कड़ी में सारा का कहना है कि ये एक धीमा जहर हो सकता है। जिसके कारण उनकी मौत काफी तड़प-तड़प कर हो रही है। उन्हें पहले आंतरिक हिस्सों में खून निकलता है। फिर वो नीचे गिर जाते हैं। फिर काफी देर तक तड़पते हैं।

हालाकिं अभी इस मसले की जांच चल रही है। और जल्द ही इसपर रिपोर्ट सामने आएगी। आगे सारा कहती हैं कि एक तरह से ये टारगेट किया गया है। उनकी टीम ये पता लगा भी नहीं पा रही कि जहर किस स्टेज पर दिया गया है। नेटिव पक्षी Corella है। वहीं डिपार्टमेंट ऑफ एनवायरमेंट एंड वॉटर के प्रवक्ता ने बताया कि कुछ हफ्तों में इसका कारण सामने आ जाएगा।

ये भी पढ़ें...इतना बड़ा पक्षी: हवा में उड़ा ले गया शार्क, खुला रह गया सभी का मुंह

Tags:    

Similar News