न्यूज़ीलैंड संसद में पहली बार भारतीय मूल के हों ये तीन सांसद

इस बार के चुनावों में न्यूज़ीलैंड में भारतीय मूल के तीन सांसद चुने गए हैं। 121 सदस्यों वाली न्यूज़ीलैड की संसद में दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ाई कर चुके कंवलजीत बख्शी न्यूज़ी

Update: 2017-09-26 09:35 GMT
न्यूज़ीलैंड संसद में पहली बार भारतीय मूल के हों ये तीन सांसद

वेलिंगटन: इस बार के चुनावों में न्यूज़ीलैंड में भारतीय मूल के तीन सांसद चुने गए हैं। 121 सदस्यों वाली न्यूज़ीलैड की संसद में दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ाई कर चुके कंवलजीत बख्शी न्यूज़ीलैंड के पहले सिख सांसद भी हैं। जबकि प्रियंका राधाकृष्णन इससे पहले सिंगापुर में रहती थीं और मूल रूप से केरल की हैं। न्यूज़ीलैंड में रहने वाले भारतीय मूल के लोगों के लिए हर्ष का विषय है। इनमें से दो महिलाए हैं। कंवलजीत सिंह बख्शी, डॉक्टर परमजीत परमार और प्रियंका राधाकृष्णन इस बार 121 सदस्यों वाली न्यूज़ीलैड की संसद में अपने-अपने इलाके का प्रतिनिधित्व करेंगे।

यह भी पढ़ें: डोनाल्ड ट्रंप से डरा ट्विटर, विवादित ट्वीट हटाने से किया इंकार

नेशनल पार्टी के सदस्य परमजीत सिंह और कंवलजीत सिंह बख्शी हैं। परमजीत का ये दूसरा कार्यकाल है। जबकि कंवलजीत चौथी बार सांसद बने हैं। लेबर पार्टी की तरफ से प्रियंका राधाकृष्णन पहली बार सांसद बनी हैं। न्यूजीलैंड के चुनावों में इस बार किसी को भी बहुमत नहीं मिला है।

यह भी पढ़ें: शरीफ कोर्ट में हुए पेश, बीमार पत्नी की सेवा के लिए मिली छूट

एक दैनिक अंग्रेजी समाचार पत्र के मुताविक नेशनल पार्टी को सबस ज्यादा 46 फीसदी वोट मिले हैं। सेंटर-लेफ्ट-लेबर पार्टी को 35.8 प्रतिशत वोट मिले हैं। इससे पहले वहां लगभग एक दशक से सेंटर-राइट-लेबर पार्टी की सरकार थी. जिसके नेता बिल इंग्लिश प्रधानमंत्री चुने गए कंवलजीत 2001 में न्यूज़ीलैंड में बस गए थे। जबकि डॉक्टर परमार 1995 में ऑकलैंड में बस गई थीं।

Tags:    

Similar News