डोनाल्ड ट्रंप बोले: मैंने कोई गलती नहीं की

Update: 2018-08-24 08:32 GMT

वॉशिंगटन : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि दो महिलाओं को मुंह बंद रखने पैसा देने के मामले में मैंने कोई गलती नहीं की है। उन्होंने आरोप लगाया कि उनके पूर्व अधिवक्ता माइकल कोहेन सिर्फ कहानियां बना रहे हैं। ट्रंप के पूर्व वकील कोहेन ने अदालत में कई मामलों में अपना दोष स्वीकार करते हुए कहा था कि उन्होंने अपने बॉस के कहने पर दो महिलाओं को धन दिया ताकि वे अमेरिकी राष्ट्रपति पद के चुनाव के समय ट्रंप के साथ अपने कथित प्रेम संबंधों पर मुंह बंद रखें। कोहेन ने स्वीकार किया कि उन्होंने पॉर्न स्टार स्टोर्मी डैनियल्स और प्लेब्वॉय केरेन मैकडुगल को धन दिया था ताकि वे चुनाव प्रचार के समय अपना मुंह बंद रखें।

यह भी पढ़ें : रोड-बेल्ट प्रोजेक्ट पर मलेशिया ने ब्रेक लगाया

दूसरी ओर ट्रंप इस मामले में कोहेन को ही निशाना बना रहे हैं। ट्रंप के मुताबिक कोहेन कहानियां गढ़ रहे हैं। कोहेन पर आरोप लगाने के बाद ट्रंप ने ट्वीट किया कि कोहेन ने जो किया वह कोई अपराध नहीं है। ट्रंप ने एक साक्षात्कार में यह चुनाव प्रचार अभियान का उल्लंघन नहीं है। ट्रंप ने यह भी कहा कि महिलाओं को मुंह बंद रखने के लिए दिया गया धन उनका अपना पैसा था और उन्हें उस वक्त पूरे घटनाक्रम का पता भी नहीं था। इस कारण वह बिल्कुल साफ-सुथरे हैं। वैसे कानून विशेषज्ञों का कहना है कि ट्रंप के लिए यह बेहद खराब समय है और अब यह मामला दीवानी मुकदमे के रूप में 'संघीय चुनाव आयोग के पास जा सकता है। इससे ट्रंप के राष्ट्रपति पद पर मंडरा रहा खतरा और बढ़ गया है।

Tags:    

Similar News