US Firing: अमेरिकी रक्षा विभाग के मुख्यालय के पास ताबड़तोड़ फायरिंग, हाई अलर्ट जारी

US Firing: अमेरिका के रक्षा विभाग की इमारत पेंटागन के पास फायरिंग होने की खबर सामने आई है। यह फायरिंग मेट्रो स्टेशन पर हुई है।

Newstrack :  Network
Published By :  Dharmendra Singh
Update: 2021-08-03 16:33 GMT

US Firing: अमेरिका के रक्षा विभाग की इमारत पेंटागन के पास फायरिंग होने की खबर सामने आई है। यह फायरिंग मेट्रो स्टेशन पर हुई है। इस घटना के बाद प्रशासन ने लॉकडाउन लगा दिया है और किसी को भी बाहर जाने की अनुमित नहीं। लेकिन बाद में इसे हटा लिया गया। एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, ट्रांजिट हब पर फायरिंग की आवाज सुनी गई हैं। घटना से इलाके में दहशत है और लोगों से घरों में रहने को कहा गया है।

फायरिंग के बाद पेंटागन ने हाई अलर्ट जारी कर दिया है। इसके साथ ही पूरे इलाके की घेराबंदी कर दी है। आर्लिंगटन फायर डिपार्टमेंट ने जानकारी दी है कि इलाके में कार्रवाई की जा रही है। इस हमले में आर्लिंगटन फायर डिपार्टमेंट के कई सदस्य इसमें घायल हो गए हैं। एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, इस फायरिंग में एक की मौत हो गई है।

यह फायरिंग की घटना जिस मेट्रो बस प्लेटफॉर्म पर हुई है वह पेंटागन का हिस्सा है। प्रोटेक्शन फोर्स प्रोटेक्शन एजेंसी की तरफ से यह जानकारी दी गई है। 
एजेंसी ने बताया पेंटागन में हुई घटना के बाद लॉकडाउन लगा दिया गया। इस इलाके से लोगों को दूर रहने की सलाह दी गई है। इस बारे में जल्द ही जानकारी दी जाएगी। पेंटागन की तरफ से कहा गया है कि घटना वाली जगह पूरी तरह से सुरक्षित है। यातायात को दूसरी तरफ डायवर्ट किया गया है। अब पेंटागन से लॉकडाउन को हटा दिया गया है। इस हमले के बाद अमेरिकी एजेंसियां अलर्ट हो गई हैं। 
अमेरिकी में इससे पहले फायरिंग की घटनाएं हुई हैं जिसमें कई लोगों की मौत भी हुई है। इस बार भी फायरिंग में एक शख्स की मौत बात सामने आ रही हैं, लेकिन अमेरिकी अधिकारियों की तरफ से इसकी पुष्टि नहीं की है। अमेरिकी सुऱक्षा एजेंसियां इस फायरिंग की घटना की जांचमें जुटी हैं कि कहीं यह आतंकी हमला तो नहीं है। 







Tags:    

Similar News