Claudia Sheinbaum Pardo: कौन हैं क्लाउडिया शीनबाम, जो बनीं मेक्सिको की पहली महिला राष्ट्रपति

Claudia Sheinbaum Pardo: मेक्सिको सिटी में 62 वर्षीय क्लाउडिया शीनबाम ने देश की पहली महिला राष्ट्रपति के रूप में शपथ ग्रहण कर लिया है। शपथ लेने के साथ ही क्लाउडिया मेक्सिको सिटी की 66वीं राष्ट्रपति बन गयी हैं।

Update:2024-10-03 15:14 IST

कौन हैं क्लाउडिया शीनबाम (सोशल मीडिया)

Claudia Sheinbaum Pardo: अमेरिकी महाद्वीप के देश मेक्सिको को नया राष्ट्रपति मिल गया है। राजधानी मेक्सिको सिटी में 62 वर्षीय क्लाउडिया शीनबाम (Claudia Sheinbaum) ने देश की पहली महिला राष्ट्रपति के रूप में शपथ ग्रहण कर लिया है। शपथ लेने के साथ ही क्लाउडिया मेक्सिको सिटी की 66वीं राष्ट्रपति बन गयी हैं। शपथ लेने के बाद क्लाउडिया शीनबाम ने कहा कि वह देश में लगातार बढ़ रही हिंसा और अपराध को जड़ से मिटाने के लिए हरसंभव प्रयास करेंगी और ’सामाजिक नीति’ का उपयोग भी करेंगी। क्लाउडिया शीनबाम ऐसे समय पर मेक्सिको सिटी की राष्ट्रपति बनी हैं जब देश आपराधिक हिंसा के संकट के जूझ रहा है। 

कौन हैं क्लाउडिया शीनबाम

मेक्सिको की राष्ट्रपति क्लाउडिया शीनबाम पार्डो का जन्म 24 जून 1962 को मेक्सिको सिटी में यहूदी परिवार में हुआ था। क्लाउडिया मेक्सिको की मेयर भी रह चुकी हैं। उनके माता-पिता वैज्ञानिक हैं। क्लाउडिया की मा, एनी पार्डो सेमो मेक्सिको के राष्ट्रीय स्वायत्त विश्वविद्यालय में विज्ञान संकाय में एक जीवविज्ञानी और प्रोफेसर एमेरिटा हैं। वहीं उनके पिता कार्लोस शीनबाम योसेलेविट्ज़ रासायनिक इंजीनियर थे। क्लाउडिया शीनबाम पार्डो के दो भाई-बहन हैं। मेक्सिको की राष्ट्रपति क्लाउडिया शीनबाम भी राजनीति में आने से पहले वैज्ञानिक थीं।

क्लाउडिया शीनबाम ने मेक्सिको के राष्ट्रीय स्वायत्त विश्वविद्यालय (यूएनएएम) में भौतिकी की पढ़ाई की। साल 1989 में उन्होंने स्नातक की डिग्री हासिल की। 1994 में उन्होंने मास्टर और 1995 में ऊर्जा इंजीनियरिंग में पीएचडी किया। 1991 और 1994 के बीच कैलिफोर्निया में लॉरेंस बर्कले नेशनल लेबोरेटरी में क्लाउडिया शीनबाम ने पीएचडी थीसिस के लिए काम किया। उन्होंने मैक्सिकन परिवहन क्षेत्र में ऊर्जा के उपयोग का विश्लेषण किया। वह मेक्सिको के राष्ट्रीय स्वायत्त विश्वविद्यालय (यूएनएएम) में इंजीनियरिंग संस्थान में शोधकर्ता थीं।

वह सिस्टेमा नैशनल डी इंवेस्टिगाडोरेस और मैक्सिकन एकेडमी ऑफ साइंसेज दोनों की सदस्य हैं। साल 1999 में उन्हें इंजीनियरिंग और तकनीकी नवाचार में सर्वश्रेष्ठ यूएनएएम युवा शोधकर्ता का पुरस्कार भी मिल चुका है। स्पेनिश भाषी देश मेक्सिको की राष्ट्रपति के रूप में क्लाउडिया शीनबाम ने आंद्रेस मैनुअल लोपेज़ ओब्रेडोर की जगह ली है। उन्होंने अगले छह साल के कार्यकाल के लिए कांग्रेस सदन में राष्ट्रपति पद की शपथ ली है।

Tags:    

Similar News