दो हजार लोगों की मौत... तीन दिन बाद जिंदा मिली महिला से जगी उम्मीद, म्यांमार की अब क्या है हालात

Myanmar Crises: म्यांमार में भूकंप के बाद अभी भी राहत बचाव कार्य जारी है। मरने वालों की संख्या दो हजार के पार हो गई है।;

Update:2025-03-31 20:23 IST

Myanmar Earthquake (Photo: Social Media)

Myanmar Earthquake: म्यांमार में आए भीषण भूकंप में मृतकों की संख्या एक बार फिर बढ़ गई है। यहां की सरकार द्वारा सोमवार यानी 31 मार्च, 2025 को जारी किए गए नए आंकड़ों के अनुसार मृतकों की संख्या 2,056 तक पहुंच गई है। वहीं घायलों की संख्या 3,900 से अधिक है। बचाव राहत कार्य अभी भी जारी है। भूकंप के तीन बाद महिला को जिंदा निकाला गया है। अधिकारियों का कहना है कि इससे लोगों के बचने की उम्मीद बनी है। 

म्यांमार के भूकंप में गगनचुंबी इमारतें जमींदोज हो गई। इसमें बड़ी संख्या में लोग चपेट में आ गए। राहत और बचाव के लिए सुरक्षाकर्मी अब भी ढह चुकी इमारतों के मलबे से लोगों को निकालने के लिए बचाव कार्य जारी रखे हुए हैं। न्यूज एजेंसी के मुताबिक सोमवार को एक महिला को होटल के मलबे से बाहर निकाला गया है। म्यांमार स्थित चीनी दूतावास ने फेसबुक पोस्ट में बताया कि महिला को मांडले स्थित ग्रेट वॉल होटल के मलबे से निकाल लिया गया है। बताया गया कि महिला की हालत स्थिर है। अधिकारियों का कहना है कि बचाव कर्मी ज्यादा से ज्यादा लोगों को बचाने की कोशिश कर रहे हैं। बता दें कि भूकंप का असर बैंकाक में भी रहा। यहां अभी भी करीब 76 लोग लापता है। बचाव टीम मलबे में लोगों का पता लगा रही है। 

बचावकर्मियों के लिए गर्मी बनी चुनौती

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार म्यांमार में बचावकर्मियों के लिए बड़ी चुनौती है। वहां का तापमान 40 डिग्री सेल्सियस (104 फारेनहाइट) के आसपास पहुंचने की उम्मीद है। गर्मी और धूप के चलते बचावकर्मी थक गए हैं। वहीं मलबे में दबे लोग भी इस गर्मी के चलते दम तोड़ दे रहे हैं। म्यांमार सरकार की ओर से बरामद हुई कुछ लाशों का आज से अंतिम संस्कार शुरू किया गया है।  

भारत ने मदद को बढ़ाया हाथ

भारत सरकार ने म्यांमार के लिए सबसे पहले मदद का हाथ बढ़ाते हुए 15 टम राहत सामाग्री भेजी। भारतीय वायुसेना का सी130जे विमान हिंडन वायुसेना स्टेशन से म्यांमार पहुंचा। आपरेशन ब्रह्मा के तहत हर जरूरी सामान म्यांमार पहुंचाया गया। भारत की ओर से भेजी जा रही राहत सामग्री में टेंट, स्लीपिंग बैग, कंबल, खाने के लिए तैयार भोजन, वाटर प्यूरीफायर, सोलर लैंप, जनरेटर सेट और आवश्यक दवाएं शामिल रहीं। 

Tags:    

Similar News