Earthquake: म्यांमार के बाद अब इस देश में आने वाला है विनाशकारी भूकंप, तीन लाख से ज्यादा मौतें होने की संभावना

Earthquake: रिपोर्ट के मुताबिक नानकाई ट्रफ नामक भूकंपीय क्षेत्र में अगले कुछ सालों के अंदर आठ से नौ तीव्रता के भूकंप आ सकता है। इस भूकंप के आने की 80 फीसदी संभावना जतायी जा रही है।;

Update:2025-03-31 19:04 IST
earthquake

Earthquake: बीते शुक्रवार को म्यांमार और थाईलैंड में आए भूकंप ने भारी तबाही मचायी। विनाशकारी भूकंप ने पूरे देश को हिला कर रख दिया। सैकड़ों लोगों की मौत हो गयी। वहीं गगनचुंबी इमारतें देखते ही देखते जमींदोज हो गयी। बीते शुक्रवार के बाद से अब तक वहां कई और भूकंप के झटके आ चुके हैं। जिसने लोगों के मन में दहशत मचा रखी है।

म्यांमार के विनाशकारी भूकंप के बीच एक नई रिपोर्ट ने तहलका मचा दिया है। दरअसल इस रिपोर्ट में कहा गया है म्यांमार के बाद एक और देश है जहां अब तक सबसे बड़ा भूकंप आ सकता है। जिसमें लाखों लोगों की जान जा सकती है। वहीं देष को भारी आर्थिक नुकसान भी होगा। जिस देष के बारे में भूकंप की आशंका जतायी गयी है। वह देश जापान है।

जापान में आते हैं दुनिया के सबसे ज्यादा भूकंप

सरकार की एक रिपोर्ट के मुताबिक दुनिया के सबसे ज्यादा भूकंप जापान में ही आते हैं। रिपोर्ट के मुताबिक नानकाई ट्रफ नामक भूकंपीय क्षेत्र में अगले कुछ सालों के अंदर आठ से नौ तीव्रता के भूकंप आ सकता है। इस भूकंप के आने की 80 फीसदी संभावना जतायी जा रही है। जापान के प्रशांत महासागर तट पर अगर इस तीव्रता का भूकंप आता है तो देश को भारी आर्थिक नुकसान होगा।

इस भूकंप से देश को 1.81 ट्रिलियन डॉलर (270.3 ट्रिलियन येन) का आर्थिक नुकसान हो सकता है। जोकि कुल जीडीपी के लगभग आधे के बराबर होगा। वहीं यदि अगर इस क्षेत्र में आठ से नौ तीव्रता का विनाषकारी भूकंप आता है, तो भारी संख्या में जनहानि भी होगी। यदि भूकंप सर्दियों की रात में आता है, तो सुनामी और इमारतों के गिरने के चलते करीब 2.98 लाख लोगों की जान जाएगी। वहीं लगभग 12.3 लाख लोगों को सुरक्षित स्थानों पर भेजना पड़ेगा।

क्या है नानकाई ट्रफ

जापान के दक्षिण-पश्चिमी प्रशांत तट के पास स्थित नानकाई ट्रफ 900 किलोमीटर लंबा क्षेत्र है। जहां पर फिलीपीन सी प्लेट यूरेशियन प्लेट के नीचे खिसक रही है। वैज्ञानिकों का अनुमान है कि नानकाई ट्रफ क्षेत्र में हर 100 से 150 साल में बड़ा भूकंप आता है। पिछले साल नानकाई ट्रफ क्षेत्र में पहले भूकंप की चेतावनी जारी की थी। तब उस क्षेत्र में 7.1 तीव्रता का भूकंप आया था। ऐसे में यह संकेत मिल रहे हैं कि नानकाई ट्रफ में अब अगले कुछ सालों के अंदर आठ से नौ तीव्रता का भूकंप आ सकता है।

Tags:    

Similar News