दिखा दुर्लभ जीव! ऐसा नजारा, जिसे देख दंग रह गए सभी

आपने अक्सर शरीर पर ब्लैक एंड व्हाइट धारियों वाला जेब्रा देखा होगा, पर केन्या में एक अनोखे तरीके का जेब्रा देखा गया है। जिसके शरीर पर धारियों की जगह पोल्का डॉट्स बने हुए हैं। ये एक नवजात जेब्रा है और इस जेब्रा को देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ रही है।

Update: 2023-05-14 20:36 GMT

नई दिल्ली: आपने अक्सर शरीर पर ब्लैक एंड व्हाइट धारियों वाला जेब्रा देखा होगा, पर केन्या में एक अनोखे तरीके का जेब्रा देखा गया है। जिसके शरीर पर धारियों की जगह पोल्का डॉट्स बने हुए हैं। ये एक नवजात जेब्रा है और इस जेब्रा को देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ रही है।

इस नवजात जेब्रे का कलर काला है और इसके शरीर पर सफेद रंग के पोल्का डोट्स मौजूद हैं। ऐसा बताया जा रहा है कि ये जेब्रा गंभीर रुप से बीमार है इसलिए इसके शरीर पर सफेद दाग पड़ गए हैं।

यह भी पढ़ें: सावधान पाकिस्तान! तुम्हारा काल है भारत की ये मिसाइल, जाने इसके बारे में

इस जेब्रे को पहली बार तब देखा गया जब फोटोग्राफर फ्रैंक लियू अपने फोटोग्राफी के लिए गैंडों की तलाश कर रहे थे। तब फ्रैंक लियू की नजर पहली बार इश जेब्रे पर पड़ा था। जब लियू की नजर पहली बार जेब्रे पर पड़ी तो उन्हें लगा कि उसके शरीर पर पेंट लगाया गया हो। उनको पहली बारी में बिल्कुल अलग प्रजाति की तरह लग रहा था। जब लियू ने इस जेब्रे की फोटो खींचकर सांझा की तो कुछ ही देर में फोटो वायरल हो गई। जिसके बाद वहां पर इस जेब्रे को देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ गई।

बता दें कि इस को जेब्रा मेलानिज्म नाम की बीमारी है। सइस बीमारी में शरीर पर धारियां विकसित नहीं हो पाती और शरीर पर छोटो-छोटे स्पॉट हो जाते हैं।

यह भी पढ़ें: 9,000 नौकरियां, यहां हो रही बंपर भर्ती, जल्द करें अप्लाई

Tags:    

Similar News