American Media इतिहास का रंगीनमिजाज और फितरती प्रकाशक...

भाषायी मीडिया बड़ी सतवंती, शुचिताप्रिय है। इसीलिये उसने अमरीकी पत्रिका ''हस्लर'' के अरबपति मालिक लारी क्लेयर फ्लिन्ट के...

Written By :  Yogesh Mishra
Published By :  Praveen Singh
Update: 2021-04-30 13:29 GMT

Y.Factor (Yogesh Mishra) : भाषायी मीडिया बड़ी सतवंती, शुचिताप्रिय है। इसीलिये उसने रतिक्रिया दर्शानेवाली बहुप्रसारित अमरीकी पत्रिका ''हस्लर'' के अरबपति मालिक लारी क्लेयर फ्लिन्ट के निधन के शोक समाचार को नहीं छापा। शायद लाज के मारे। फिल्म सिटी लास एंजेलिस में फ्लिन्ट की मृत्यु हुयी, अस्सी के पास थे।

विश्व मीडिया स्वतंत्रता'' के व​ह महाबली बांकुरे थे। अपने घोर प्रतिस्पर्धी पचास करोड़ डालरवाली कामुक पत्रिका ''प्लेबाय'' के स्वामी ह्यूग हेफनर से कहीं ज्यादा धनी फ्लिंट थें। दोनों ख्यात या कुख्यात अमेरिकी मीडिया मुगल दुनियाभर के तरुण और प्रौढ़जनों को उत्तेजित तथा तरंगित करते रहे। संपत्ति अकूत बटोर ली।

हेफनर ने 1953 में 600 डॉलर के साथ प्लेबॉय शुरू की थी। जल्द ही इस पत्रिका को अरबों डॉलर के साम्राज्य के तौर पर खड़ा कर दिया था। 1970 के दशक में जब यह पत्रिका अपने स्वर्णिम दौर में थी। उस समय प्लेबॉय के टीवी शो, जैज फेस्टिवल और प्लेबॉय क्लब हुआ करते थे। जहां कॉकटेल वेट्रेस नकली खरगोश के कान लगाए ग्राहकों को आकर्षित करती थीं। हेफनर ने सीएनएन को दिए एक साक्षात्कार में कहा था, "मैं चाहूंगा कि मुझे ऐसे शख्स के तौर पर याद रखा जाए, जिसने सकारात्मक तरीके से दुनिया में बदलाव किया और समाज की यौन भावना में बदलाव लेकर आया।" उन्होंने कहा, "मैं एक बच्चा हूं जिसने सपना देखा और इसे साकार किया।

एक समय दुनिया की सबसे ज्‍यादा बिकने वाली मैगजीन्‍स में से एक प्‍लेब्‍वॉय के जरिए हेफनर ने अपनी एक अलग दुनिया बना ली थी। मगर उनकी निजी जिंदगी भी उनकी मैगजीन की तरह स्‍कैंडल्‍स से भरी हुई थी। प्‍लेब्‍वॉय के पहले अंक में मशहूर अभिनेत्री मर्लिन मुनरो का न्‍यूड शॉट छपा तो अमेरिका में हंगामा मच गया। प्‍लेब्‍वॉय का मशहूर लोगों युवाओं को खूब पसंद आया। हेफनर का लॉस एंजेल्‍स वाला घर बिलकुल महल जैसा था। 5 एकड़ में बने इस मैंशन में 22 कमरे थे। सारी आलीशान सुविधाओं से लैस यह महल 120 अरब रुपये में बिका था। हेफनर की गर्लफ्रेंड होली मैडिसन ने उनसे अलग होने के बाद आरोप लगाया था कि उनके तमाम लड़कियों से संबंध थे।

Tags:    

Similar News