Priyanka Chopra Video: अट्ठारह साल में धमाल मचाने वाली अभिनेत्री, देखें Y-Factor...

एक्टिंग की दुनिया में प्रियंका ने तमिल फिल्म ‘थमिजहन’ से कदम रखा।;

Written By :  Yogesh Mishra
Update:2021-08-09 19:58 IST

Priyanka Chopra Video: ठीक अट्ठारह साल पहले मिस वल्र्ड का खिताब जीतकर प्रियंका चोपड़ा ने धमाल मचा दिया था। उन्होंने खासी सुर्खियां बंटोरी थी। इन दिनों फिर प्रियंका चोपड़ा सुर्खियों में हैं। उनकी खबर इन दिनों सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रही है। लेकिन उनकी सुर्खियों की वजह उनकी कोई फिल्म नहीं है। उनको मिला कोई खिताब नहीं है। उनकी शादी और सगाई की खबर है।

प्रियंका मिस वल्र्ड का खिताब पाने वाली पांचवीं भारतीय थीं। टाइम मैगजीन ने उन्हें दुनिया के सौ प्रभावशाली लोगों में शामिल किया था। फोब्र्स पत्रिका ने २०१७ में दुनिया की सौ सबसे शक्तिशाली महिलाओं में उन्हें सूचीबद्ध किया था। प्रियंका ने अपनी पढ़ाई लखनऊ के लामाट्र्स स्कूल और बरेली के सेंट मॉरिया गोरिटी कॉलेज से पूरी की।

एक्टिंग की दुनिया में प्रियंका ने तमिल फिल्म 'थमिजहन' से कदम रखा। हालांकि इसमें प्रियंका का किरदार बेहद छोटा था। मधु भंडारकर की फैशन फिल्म प्रियंका के कॅरियर की टर्निंग प्वाइंट है। उन्हें म्युजिक से भी दिलचस्पी है। गाने की दुनिया में उन्हें पहचान- इन माय सिटी से मिली। इसके बाद एक्सोइटिक और आई कांट मेक यू लव मी शामिल है। प्रियंका २०१५ से अमेरिकी सिनेमा में भी सक्रिय हैं। प्रियंका ने एबीसी स्टूडियो में अमेरिकन थ्रीलर शो- क्वांटिको में काम किया। इसमें प्रियंका एलैक्स पैरिश की भूमिका में थीं। सवाल यह उठता है कि आखिर प्रियंका की शादी और सगाई की जो खबर इस समय तिर रही है उसमें प्रियंका के होने वाले पति कौन हैं? कौन है निक जोनास? ये अमेरिकी गायक, एक्टर, लेखक और प्रोड्युसर है। निक ने सात साल की उम्र में एक्टिंग शुरू की थी। उन्होंने- द जोनास ब्रद्र्स के नाम से बैंड भी बनाया था। अमेरिका के टेक्सॉस में जन्मे निक का पहला एलबम- इट्स अबाउट टाइम २००६ में आया था। २०१५ में उन्हें केयर फुल वाट यू विश फॉर फिल्म में अभिनय का अवसर मिला।

२०१७ में उनका एलबम- रिमेम्बर आई टोल्ड यू आया। जिसमें ब्रिटिश कलाकार ऐनी मैरी थी। अगले साल आने वाली साई फाई फिल्म- केआस वाकिंग में वह डैवी प्रेंटिस जूनियर की भूमिका निभाते नजर आएंगे। निक १.८ करोड़ डॉलर की सम्पत्ति के मालिक हैं। वह तेरह साल के थे तो डायबटीज टाइप-१ की चपेट में आ गए। उन्होंन चेंज ऑफ चिल्ड्रेन नाम का फाउंडेशन बनाया। जो इस बीमारी के बारे में जागरूकता फैलाने का काम करता है। प्रियंका से पहले निक का नाम माइली साइरस के साथ भी खूब उछला। माइली ने अपनी किताब में इस अफेयर का खुलासा किया है। प्रियंका और निक को जीवन की इस नई पारी के लिए बधाई। 

Tags:    

Similar News