×

19 OCT: इन राशियों के संबंधों में आएगी मधुरता, जानिए पंचांग व राशिफल

जयपुर :माह – कार्तिक, तिथि – पंचमी , पक्ष – कृष्ण, वार – शनिवार, नक्षत्र – मृगशिरा – ,सूर्योदय – 06:24, सूर्यास्त – 17:48, शुभ – 07:52 से 09:17, चर – 12:06 से 13:30, लाभ – 13:30 से 14:55, अमृत – 14:55 से 16:19

suman
Published on: 31 Aug 2023 3:18 PM GMT
19 OCT: इन राशियों के संबंधों में आएगी मधुरता, जानिए पंचांग व राशिफल
X
इस पवित्र माह में हो जाएंगे मालामाल, हाथ से ना गवाएं मौका, बस करें ये सारे काम

जयपुर :माह – कार्तिक, तिथि – पंचमी व षष्ठी , पक्ष – कृष्ण, वार – शनिवार, नक्षत्र – मृगशिरा – ,सूर्योदय – 06:24, सूर्यास्त – 17:48, शुभ – 07:52 से 09:17, चर – 12:06 से 13:30, लाभ – 13:30 से 14:55, अमृत – 14:55 से 16:19।

यह पढें..क्या धार्मिक आजादी के नाम पर कत्ल से भी खौफनाक सजा जायज है

मेष 19 अक्टूबर को जातक के लिए प्रतिकूल दिन है। जो काम में आज अवरोध होगा। लोग आपको धोखआ दे सकते हैं। जीवनसाथी, घन व बाहर किसी से मतभेद हो सकता है। बीमारियां परेशान करेंगी। वाणी पर नियंत्रण रखें । प्रेम-प्रसंग से बचकर रहें। किसी भी प्रकार का जोखिम मंहगा होगा, आत्मविश्वास और मनोबल में कमी आएगी।

वृषभ 19 अक्टूबर को जातक के लिए पूरी तरह लाभदायक स्थिति बनी है। वर्चस्व बढ़ेगा, मौज-मस्ती में समय बितेगा। परिवार व दोस्तों से मधुर सम्बन्ध स्थापित होंगे। नौकरीपेशा लोगो के लिए पदोन्नति का समय है। भाई-बहन के प्यार में इजाफा होगा। व्यापार व व्यवसाय में उन्नति होंगे। आध्यात्म में झुकाव बढ़ेगा। जाने-अनजाने सभी लोग आपकी मदद करेंगे।

मिथुन 19 अक्टूबर को जातक के लिए मध्यम समय है। शांति पूर्वक समय व्यतीत करें। घर व ऑफिस में मेलजोल बनाये रखें। किसी से मतभेद हो सकता है। धन की प्राप्ति होगी, लेकिन खर्च भी बढ़ेगा। परिवार के किसी खास काम में व्यय होने की सम्भावना है। पारिवारिक परिस्थितियां बदलेगी, नौकरी में आंशिक सफलता मिलेगी। घर में भौतिक साधनों पर खर्च करेंगे।

कर्क 19 अक्टूबर को जातक के लिए भाग्यशाली दिन है। कार्यों की लोग तारीफ करेंगे। घर और बाहर सम्बन्धों में मधुरता बढ़ेगी। काम हो रही देरी में अब तेजी से प्रगति होगी। जिस मकसद और लक्ष्य को प्राप्त करना चाहते है उसकी योजना बनने का सही समय है। सम्मान बढ़ेगा। कोई अजनबी व्यक्ति सहयोग के लिए आगे आयेगा। पारिवारिक जीवन में खुशियों के पल है। लेखन और तकनीकी क्षेत्र में सम्मान मिलेगा।

यह पढें....नाक है शरीर का खास अंग, इसे बचाने के लिए लोग करते हैं हर हद पार

सिंह 19 अक्टूबर को नौकरी तथा व्यवसाय के क्षेत्र में लाभदायक और सफल दिन है। आपके कार्यक्षेत्र में आप वर्चस्व और प्रभाव जमा सकेंगे। भरपूर आत्मविश्वास और दृढ़ मनोबल से आपका कार्य सरलतापूर्वक पूरा होगा। उच्च पदाधिकारियों द्वारा काम की कदर होगी। पदोन्नति की संभावनाएँ रहेंगी। पिता से लाभ होगा। जमीन तथा वाहन सम्बंधी कामकाज के लिए अनुकूल समय है।

कन्या 19 अक्टूबर का दिन धार्मिक प्रवृत्तियों में व्यतीत होगा। किसी तीर्थ स्थान की मुलाकात लेने के संयोग खड़े होंगे। विदेश गमन के लिए अवसर निर्मित होंगे। भाई- बंधुओं से लाभ होगा। आफिस में उच्च पदाधिकारियों से संभलकर रहें। आर्थिक लाभ मिलेगा। शारीरिक मानसिक स्वस्थता बनी रहेगी।

तुला 19 अक्टूबर को परिवार और कार्य के क्षेत्र में समझौतापूर्ण व्यवहार संघर्ष टालेंगे। वाणी पर नियंत्रण नहीं होने से किसी के साथ वाद-विवाद या झगड़ा कर बैठने की संभावना है। स्त्री वर्ग से लाभ होगा। मन की उदासी आप में नकारात्मक विचार लाएँगे। अत्यधिक धन खर्च होगा। खान-पान में संयम रखना पड़ेगा।

वृश्चिक 19 अक्टूबर को दैनिक घटना चक्र की प्रवृत्तियों में आज परिवर्तन आएगा। आज आप मौज-मस्ती और मनोरंजन की दुनिया में घूमने के मूड में होंगे। दोस्तों का साथ मिलेगा। सार्वजनिक जीवन में आपकी मान- प्रतिष्ठा बढ़ेगी। नए वस्त्र परिधान और वाहनसुख की प्राप्ति होगी। भागीदारी से लाभ होगा। दांपत्यजीवन के उत्तम क्षणों का अनुभव करेंगे। प्रिय व्यक्ति की मुलाकात और धनलाभ होगा।

यह पढें..हिन्दू समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष की हत्या का यहां जानें पूरा मामला

धनु 19 अक्टूबर को कार्य में सफलता पाने के लिए और महत्त्वपूर्ण निर्णय लेने के लिए आज उत्तम दिन है। आपके विचारों में आज स्थिरता रहेगी, जिससे कोई भी कार्य अच्छी तरह हल कर सकेंगे। कलाकारों को अपनी कला प्रदर्शित करने का मौका मिलेगा और उसकी कदर भी होगी। जीवनसाथी के साथ अदिक निकटता अनुभव करेंगे। मित्रों के साथ छोटी यात्रा या पर्यटन होगा। प्रतिस्पर्धियों पर विजय प्राप्त होगी।

मकर 19 अक्टूबर को कला तथा साहित्य के क्षेत्र में रुचि रखनेवाले व्यक्ति आज अपने कार्यक्षेत्र में विशेष योगदान दे सकेंगे। अपनी रचनात्मक और सृजनात्मक शक्तियों का परिचय करा सकेंगे। प्रेमी परस्पर धनिष्ठता का अनुभव करेंगे। उनकी मुलाकात रोमांचक बनेगी। शेयर- सट्टा से लाभ होगा। संतानों के प्रश्न हल होंगे। मित्रों से लाभ होगा।

कुंभ 19 अक्टूबर को स्वभाव में भावुकता अधिक होने से मानसिक बेचैनी रहेगी। आर्थिक विषयों का आयोजन होगा। माता की तरफ से अधिक प्रेम और भावनाओं का अनुभव होगा। स्त्रियों को सौंदर्य प्रसाधन, वस्त्र या आभूषणों की खरीदी के पीछे खर्च होगा। विद्यार्थियों को पढ़ाई में सफलता मिलेगी। स्वभाव में जिद्दीपन रहेगा।

मीन 19 अक्टूबर को नौकरी के लिए लाभ का दिन है। आर्थिक लाभ की संभावना है। घर में आनंद का वातावरण रहेगा। नौकर और सहकर्मी आपको सहायक बनेंगे। कार्य में सफलता और यश की प्राप्ति होगी। विरोधी और हितशत्रु अपनी चाल में नाकामयाब साबित होंगे। स्त्री मित्रों के साथ मुलाकात होगी।

यह पढें..एटा: करवाचौथ पर पत्नी के वियोग में पति ने फांसी लगाकर कर ली आत्महत्या

suman

suman

Next Story