×

20 DEC: इन 5 राशियों की चमकेगी आज किस्मत, राशिफल में पढ़ें कौन-कौन है शामिल

माह-पौष,तिथि – नवमी,पक्ष – कृष्ण,वार – शुक्रवार,नक्षत्र – हस्त,सूर्योदय – 07:08, सूर्यास्त – 17:28, चौघड़िया चर – 07:13 से 08:30, लाभ – 08:30 से 09:46,अमृत – 09:46 से 11:02,शुभ – 12:19 से 13:35

suman
Published on: 20 Dec 2019 12:08 AM GMT
20 DEC: इन 5 राशियों की चमकेगी आज किस्मत, राशिफल में पढ़ें कौन-कौन है शामिल
X
23 फरवरी: इस राशि के लोगों को मिलेगा बिजनेस में धोखा, जानें अपना राशिफल

जयपुर: माह-पौष,तिथि – नवमी,पक्ष – कृष्ण,वार – शुक्रवार,नक्षत्र – हस्त,सूर्योदय – 07:08, सूर्यास्त – 17:28, चौघड़िया चर – 07:13 से 08:30, लाभ – 08:30 से 09:46,अमृत – 09:46 से 11:02,शुभ – 12:19 से 13:35।

मेष शुक्रवार का दिन जातक को परिवार के सदस्यों के सेहत का ख्याल रखना होगा। पिता के स्वास्थ्य को लेकर परेशान रहेंगे। धार्मिक काम में मन लगेगा। आर्थिक मामलों में चंद्रमा की वजह से सबकुछ समान्य रहेगा। नौकरी व व्यवसाय में लाभप्रद स्थिति रहेगी। पढाई में सफलता मिलेगी। वैवाहिक संबंधों में क्रोध व जिद को आड़े ना आने दें।

वृष शुक्रवार का दिन जातक को शुक्र की वजह से धन लाभ मिलने की पूरी संभावना है। विलासिता की चीजों पर खर्च करेंगे।नौकरी में सम्मान मिलेगा। बिजनेस में भी सोच-समझकर निर्णय लें। पढाई में बुद्धि का विकास होगा और मेहनत का परिणाम मिलेगा। सेहत परेशान करने वाली है। कभी सिरदर्द तो कभी आंखों की समस्या से ग्रसित रहेंगें। वैवाहिक जीवन में सबकुछ समान्य रहेगा, दूध व दूध से बनी चीजें गरीबों को दें।

यह पढ़ें...हर रोज करते हैं पूजा-पाठ, फिर भी नहीं रहता मन शांत तो ये उपाय आजमाएं आप

मिथुन शुक्रवार का दिन जातक को लाभ मिलेगा। ऑफिस में सब काम की सराहना करेंगे। काम का अच्छा प्रदर्शन लाभ देने वाला होगा। आज किसी दूर के रिश्तेदार से मुलाकात हो सकती है। विवाद वाले मामले से बचें। किसी असहाय की मदद करेंगे।प्यार के मामले में अकेले रहेंगे।जीवनसाथी के साथ भी काम की वजह से दूरी बनी रहेगी। पढ़ाई में एकाग्र रहें। गाड़ी चलाते वक्त सतर्क रहे। सेहत का ख्याल खानपान के साथ रखे।

कर्क शुक्रवार के दिन जातक को परेशानी होने वाली है। ग्रहों की स्थिति अनुकूल नही है। परिवार या आस-पड़ोस कलह का माहौल रहेगा। लेकिन दोपहर बाद समस्या का निदान होगा। नौकरी में उन्नति संभव है। बिजनेस में धन लाभ होंगे। परिवार के साथ समय बिताएंगे। कही घूमने की भी योजना बन सकती है। पढ़ाई में परिणाम सकारात्मक आएंगे।

सिंह शुक्रवार के दिन जातक में जोश और उत्साह का संचार होगा। घर-परिवार में शांति रहेगी। कोई शुभ काम कर सकते है। मेहमानों का आना हो सकता है। किसी निवेश में धन खर्च कर सकते है। संतान के सेहत को लेकर परेशान रहेंगे। सामान्य या उच्च शिक्षा में मेहनत का फल मिलेगा। नीजि संबंध में नकारात्मक स्थिति रहेगी। ब्रेकअप की स्थिति बनेगी। साथ ही विवाह संबंध भी नहीं होंगे।

कन्या शुक्रवार के दिन जातक थोड़ा सतर्क रहें। निवेश करने से बचे। नौकरी के लिए समय सही है। परिवार में किसी की खराब तबियत परेशानी कर सकती है। सयंम बनाकर रखें, जातक वाद-विवाद में बुद्धिमता से काम ले। धन मिलना खुशी देगा। सूर्य शनि के कारण इस राशि के कुछ जातकों के सामने कर्ज की स्थिति भी आएगी। निजी संबंधों मे मधुरता बनाए

यह पढ़ें...जर्मन रिसर्च पेड़, पौधों व मनुष्यों के लिए फायदेमंद है ये भारतीय पूजा

तुला शुक्रवार के दिन जातक का मन उदास रहेगा। जिसका जीवन और रोजगार पर असर पड़ेगा। लेकिन नीजि संबंधों में प्यार ही प्यार रहेगा। पढाई में कुछ कलात्मक करेंगे। जिससे सफलता हाथ लगेगी। नौकरी में नई योजनाएं फलीभूत होगी। सेहत समान्य रहेगा। खान पान पर ध्यान दे। बच्चों का ख्याल रखें। चोट-चपेट लगने की आशंका है। किसी जरुरतमंद को कुछ पैसे दे या खाना खिलाएं।

वश्चिक शुक्रवार के दिन जातक के बल में वृद्धि होगी और हर परेशानी का मुकाबला कर लेंगे। नौकरी में काम की वजह से आय के कई और रास्ते मिलेंगे। बिजनेस में घाटा नहीं होगा। सामान्य रहेगा। कहीं घूमने की योजना बना सकते है। संतान की तरफ से खुशी मिलेगी। पढाई में परिणाम अच्छे आएंगे। शादी की बात चल रही होगी तो बात बन जाएगी। प्रेम संबंधों में बस आकर्षण रहेगा।खुद की और माता-पिता का ख्याल रखें।

धनु शुक्रवार के दिन जातक को घर में जरुरी समानों की खरीद कर सकते है। जीवनसाथी के साथ संबंध मधुर रहेंगे। सेहत ज्यादा परेशान नहीं करने वाली है। लेकिन मानसिक तौर पर परेशान रहेंगे। कई तरह के विचार दिमाग में चलते रहेंगे। कही घूमने जा सकते है। नौकरी में सतर्क रहें। कोई फायदा उठा सकता है। बिजनेस में लाभ मिलेगा।लेकिन सतर्क रहने की जरूरत है।

मकर शुक्रवार के दिन जातक को अच्छी खबर मिल सकती है। किसी को संतान की प्राप्ति होगी तो किसी के यहां प्रतियोगी परीक्षा में सफलता के योग बनेंगे। नौकरी में मेहनत करें, लेकिन विरोधी हावी रहेंगे लोग आपके ईर्ष्या करेंगे। वैवाहिक जीवन में उतार-चढाव लगा रहेगा। लेकिन सूझ-बूझ से काम निकाल लेंगे। सेहत का ख्याल रखें साथ ही खान पान का भी।अपच की समस्या से परेशान रहेगे। दोस्तों से मुलाकात हो सकती है।

कुंभ शुक्रवार के दिन जातक को कही से अचानक धन प्राप्ति होगी।बुध, शुक्र व चंद्र की वजह से धन लाभ जरूर होगा। दोस्तों के साथ मौज मस्ती में दिन गुजारेंगे। पार्टी रेस्टोरेंट मूवी और घूमना फिरना पूरे सप्ताह लगेगा। बिजनेस में भा लाभ मिलने वाला है।सेहत को लेकर परेशान रहेगे। मौसमी बीमारियों का आना जाना लगा रहेगा।आंखों में जलने से परेशान रहेंगे। नीजि संबंधों मे अलगाव वाली स्थिति है।

यह पढ़ें...इस तरह करते हैं काले धागे का इस्तेमाल तो नहीं रहेंगे परेशान, आज ही करें शुरुआत

मीन शुक्रवार के दिन जातक को परिवार के साथ किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकते है। इससे शांति मिलेगी। आज के दिन दोपहर बाद ऑफिस के काम पर ज्यादा ध्यान देना होगा। साथ ही नौकरी में परिवर्तन के योग है। बिजनेस में ध्यान दें। कुछ लाभ मिलेगा। सेहत पर ध्यान दें नहीं तो पूरे दिन परेशान रहेंगे। नीजि संबंधों मे उदासीनता रहेगी। संतान पर ध्यान दें।

suman

suman

Next Story