×

22DEC राशिफल: इन 2 राशियों पर पड़ेगा शुभ प्रभाव, जानिए दिनभर का हाल

माह – पौष, तिथि – एकादशी ,पक्ष – कृष्ण, वार – रविवार, नक्षत्र – स्वाति , सूर्योदय – 07:09, सूर्यास्त – 17:29, चौघड़िया चर – 08:31 से 09:47,लाभ – 09:47 से 11:03, अमृत – 11:03 से 12:20, शुभ – 13:36 से 14:52

suman
Published on: 21 Dec 2019 11:55 PM GMT
RASHI
X

जयपुर:माह – पौष, तिथि – एकादशी ,पक्ष – कृष्ण, वार – रविवार, नक्षत्र – स्वाति , सूर्योदय – 07:09, सूर्यास्त – 17:29, चौघड़िया चर – 08:31 से 09:47,लाभ – 09:47 से 11:03, अमृत – 11:03 से 12:20, शुभ – 13:36 से 14:52। आज करें विधि-विधान से एकादशी व्रत का पालन।

यह पढ़ें...हर काम में मिलेगी सफलता, इस दिन करेंगे विधि-विधान से व्रत का पालन

मेष रविवार के दिन खुशनुमा रहेगा। मानसिक तनाव व झंझटों से बचें। दोस्तो और सामाजिक कामों के पीछे भागदौड़ में बीतेगा। धन का खर्च करना पडेगा। फिर नए मित्रों के साथ पहचान होगी, जो कि भविष्य में लाभदायी रहेंगे। सरकारी कामों में सफलता प्राप्त होगी। बडों का सहयोग भी मिलेगा और उन्हें मिलने से आनंद में वृद्धि होगी। दूर या विदेश स्थित संतान के संबंध में शुभ समाचार प्राप्त होंगे या उन्हे मिलने का अवसर प्राप्त होगा। आकस्मिक धनलाभ हो सकता है। यात्रा स्थानांतरण और पर्यटन के योग बनेंगे।

वृष रविवार के दिन दिन शुभ फलदायी है। विशेषत: व्यवसाय करनेवालों के लिए बहुत लाभदायी रहेगा। व्यवसाय में पदोन्नती के भी योग है। कार्यालय में उच्च अधिकारी का सहयोग प्राप्त होगा। पारिवारिक जीवन में भी सुख और संतोष प्राप्त होगा। मित्रों से मुलाकात आनंद देगी।

मिथुन रविवार के दिन दिन जातक के लिए प्रतिकूलता लेकर आएगा, मानसिक रुप से क्रोधी और शारीरिक रुप से शिथिल होने का अनुभव मिलेगा। काम में मन नहीं लगेगा। व्यवसायिक स्थल पर भी उच्चाधिकारी और कलीग्स का व्यवहार नकारात्मक रहेगा। धन खर्च हो सकता है। संतानों के साथ मतभेद अथवा उनकी चिंता से मन व्यग्र रहेगा। प्रतिस्पर्धियों से सावधानी बरतें।

कर्क रविवार के दिन विचारों में नकारात्मकता छाने से जातक दिनभर शारीरिक और मानसिक रुप से अस्वस्थता बना रहेगा। क्रोध पर भी संयम रखना पडेगा। खर्च अधिक रहेगा। परिवारजनों के बीच में लड़ाई न हो इसका ध्यान रखें। नये कार्यों का प्रारंभ आज न करें। नए परिचय भी कुछ खास लाभदायी सिद्ध नहीं हो पाएंगे। सरकार-विरोधी प्रवृत्तियों से दूर रहे।

यह पढ़ें...आपके हाथ में है शनिदोष का निवारण, बस आलस छोड़ करना होगा थोड़ा सा उपाय

सिंह रविवार के दिन को पति-पत्नी के बीच में अनबन हो जाने से दांपत्यजीवन में कलेश हो सकता है । आप दोनों में से किसी का स्वास्थ्य न बिगडे़ इसका भी ध्यान रखें। सांसारिक तथा अन्य प्रश्नो के कारण भी जातक का मन उदासीन रहेगा। सामाजिक क्षेत्र में अपयश प्राप्त न हो इसका ध्यान रखिएगा। भागीदारो के साथ भी व्यवहार में मतभेद का निर्माण हो सकता है। कोर्ट-कचहरी से दूर रहें।

कन्या रविवार के दिन व्यवसाय के क्षेत्र में आज यश प्राप्त होने की संभावना अधिक हैं। कलीग्स का सहयोग प्राप्त होगा। पारिवारिक वातावरण में सुख का अनुभव होगा। शारीरिक और मानसिक रुप से भी जातक स्वस्थ रहेंगे। आर्थिक लाभ के योग है। रोगी व्यक्ति के स्वास्थ्य में सुधार होगा। शत्रुओ पर विजय प्राप्त होगी।

तुला रविवार के दिन जातक के विचारों व वाणी की मधुरता अन्य लोगों को प्रभावित करेगी और इससे अन्य व्यक्तियों के साथ संबंधों में मेल बनेगा। परिश्रम की तुलना में परिणाम संतोषजनक न हीं प्राप्त होगा। कार्य में संभलकर आगे बढना होगा। अजीर्ण की पीडा़ होने से खान-पान में ध्यान रखें। साहित्य लेखन की प्रवृत्ति में अभिरुचि बढे़गी।

वृश्चिक रविवार के दिन को परिवार के साथ संबंधों में सावधानी बरतनी होगी । शारीरिक और मानसिकरुप से अस्वस्थता के कारण क्रोध की स्थिति रहेगा। माता का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। धन और कीर्ति की हानि होगी। पारिवारिक वातावरण कलेशपूर्ण रहेगा। मन में प्रसन्नता का अभाव रहने से अनिद्रा की समस्या रहेगा।

यह पढ़ें...21DEC: इन राशियों को आज सताएगा जुदाई का डर, रहिए सतर्क, पढ़ें राशिफल

धनु रविवार के दिन शारीरिक और मानसिक रुप से जातक का स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा। नए काम का शुभारंभ करने के लिए समय अनुकूल है। प्रियजनो के साथ समय आनंद सहित बिताएंगे। आध्यात्मिकता का भी आनंद आप के जीवन में बना रहेगा। दोस्तो के साथ मस्ती व मुलाकात हो सकती है।

मकर रविवार के दिन परिवारजनों के साथ गलतफहमी या मनमुटाव के प्रसंग बनने से मन में ग्लानि छाई रहेगी। निरर्थक खर्च होगा। आरोग्य के विषय में ध्यान रखें। विद्यर्थियों को अभ्यास में रुचि नहीं होगी। शेयर में पूंजी-निवेश करने का आयोजन आप कर सकेंगे। गृहणियों को आज असंतोष रहेगा। आध्यात्मिकता जातक को शांति की ओर ले जाएगी।

कुंभ रविवार के दिन आर्थिक दृष्टिकोण से लाभदायी है । परिवार का वातावरण आनंद से भरा रहेगा। मित्रों और परिवारजनों के साथ आनंदपूर्वक समय बीतेगा। प्रवास और पर्यटन का आनंद भी उठा सकेंगे। आध्यात्मिकता का आश्रय लेकर वैचारिक नकारात्मकता को दूर करने की सलाह हैं।

मीन रविवार के दिन कोर्ट-कचहरी अव पैतृक संपत्ति की झंझट में जातक न पड़े। आज सभी कार्यो में मन की एकाग्रता से फायदा होगा। स्वास्थ्य पर ध्यान दें। परिवार के वियोग का समय आ सकता है। परिवारजनों के साथ मतभेद रहेगा। मिल रहे लाभ पाने में हानि न हो जाए इसका ध्यान भी रखिएगा। लेन-देन में सोच-विचार कर निर्णय लीजिएगा। गलतफहमी से दूर रहें।

suman

suman

Next Story