×

29 DEC: इन 3 राशियों का अच्छा बितेगा आखिरी रविवार, जानिए पंचांग व राशिफल

माह – पौष,तिथि – तृतीया ,पक्ष – शुक्ल,वार – रविवार,नक्षत्र – श्रवण ,सूर्योदय – 07:12,सूर्यास्त – 17:33,राहुकाल – 16:15:38 से 17:33:10 तक, चौघड़िया चर – 08:34 से 09:50,लाभ – 09:50 से 11:07,अमृत – 11:07 से 12:23,शुभ – 13:39 से 14:56।

suman
Published on: 29 Dec 2019 12:17 AM GMT
29 DEC: इन 3 राशियों का अच्छा बितेगा आखिरी रविवार, जानिए पंचांग व राशिफल
X
23 फरवरी: इस राशि के लोगों को मिलेगा बिजनेस में धोखा, जानें अपना राशिफल

जयपुर :माह – पौष,तिथि – तृतीया ,पक्ष – शुक्ल,वार – रविवार,नक्षत्र – श्रवण ,सूर्योदय – 07:12,सूर्यास्त – 17:33,राहुकाल 16:15:38 से 17:33:10 तक, चौघड़िया चर – 08:34 से 09:50,लाभ – 09:50 से 11:07,अमृत – 11:07 से 12:23,शुभ – 13:39 से 14:56।

मेष 29 दिसबंर, साल 2019 के आखिरी रविवार को बिजनेस के लिए शुभ है। नौकरी वाले जातकों के लिए नए अवसर प्राप्ति के लिए अच्छा है। इससे छुट्टी का दिन खुशियों से भर जाएगा। कुछ जातकों धन संबंधी समस्या भी पूरे दिन रहेगा। मां से अत्यधिक लाभ मिलेगा। अनैतिक संबंधो के कारण आपकी छवि खराब होगी। धर्म कर्म में मन लगेगा। प्रेम संबंध किसी तीसरे आने से टूंटेंगे।

वृष 29 दिसबंर, साल 2019 के आखिरी रविवार को कई चुनौतियां जातक के सामने आएंगे। महत्वपूर्ण निर्णय सोच-विचार के बाद लें। उससे नुकसान नहीं पहुंचेगा। सामाजिक रूप से सक्रिय रहेंगे और कुछ महत्वपूर्ण संपर्क बनेंगे। किसी अपने की सेहत चिंता का कारण बन सकती है। जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त करेंगे। सेहत पर ध्यान दें। योग और ध्यान को अपनाएं।

मिथुन 29 दिसबंर, साल 2019 के आखिरी रविवार को सकारात्मक सोच रखें। क्रिटिएविटी में मन लगेगा। नौकरी वाले जातक की पदोन्नति संभव है। नौकरी में ट्रांसफर के योग है। स्वयं का बिजनेस है तो अच्छा समय है। आर्थिक लाभ होगा, भौतिक वस्तुओं पर भी खर्च करेंगे। यात्रा लाभकारी होगी। दोस्तों व परिवार का सहयोग मिलेगा।

कर्क 29 दिसबंर, साल 2019 के आखिरी रविवार को जातक के लिए सौभाग्यशाली दिन नहीं है। परिवार में भाई बहनों से विवाद हो सकते है। प्रेम सम्बन्ध में कोई परेशानी नहीं है। बड़ों के आशीर्वाद से काम बनेंगे और बिजनेस में लाभ मिलेगा। धन लाभ मिलेगा।

यह भी पढ़ें...2020 में मेष, वृष व मिथुन में किस राशि का प्यार चढ़ेगा परवान, जानिए वार्षिक राशिफल

सिंह 29 दिसबंर, साल 2019 के आखिरी रविवार को प्रत्यक्ष-अप्रत्यक्ष लाभ मिलेगा। बिजनेस में अत्यधिक लाभ मिल सकता है । जीवनसाथी की सेहत पर ध्यान दें। मंदिर में कुछ दान करने से धन लाभ होगा। संपत्ति से जुड़े फैसले नहीं करें, परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। नौकरी को सिलसिले में यात्रा करनी पड सकती है।

कन्या 29 दिसबंर, साल 2019 के आखिरी रविवार को परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। नौकरी में वेतन वृद्धि के योग है। सामाजिक स्थिति में सुधार करेंगे । रिश्तेदारों और दोस्तों के साथ संबंधों में सुधार होगा। व्यावसायिक क्षेत्र में, इस अवधि में चीजें पक्ष में होंगी। सामाजिक रूप से अधिक लोकप्रियता और प्रतिष्ठा प्राप्त करेंगे।

तुला 29 दिसबंर, साल 2019 के आखिरी रविवार को कई विवादों का सामना करना पड़ेगा। ऑफिस में बॉस की उपेक्षा का सामना करेंगे। सहयोगी कमजोरी का फायदा उठाएंगे। बिजनेस में संभलकर चले। संतान का ध्यान रखें। आज के दिन किताबों में मन लगेगा।

वृश्चिक 29 दिसबंर, साल 2019 के आखिरी रविवार को धन लाभ के लिए शुभ है। उधार दी हुई चीज वापस मिल सकती है। नौकरी व बिजनेस सामान्य चलेगा। ऑफिस में सहयोगी से संभलकर रहे। नए दोस्त बनेंगे। सामाजिक कद उठेगा। परिवार के साथ संबंध अच्छे रहेंगे। प्रेम संबंध के मामले में सतर्क रहें।

यह भी पढ़ें...अब पति-पत्नी के बीच तनाव नहीं, सिर्फ होगा रोमांस, जानिए कैसे?

धनु 29 दिसबंर, साल 2019 के आखिरी रविवार को इमोशनल होकर लिए गए फैसले नुकसानदेह है। जरुरी चीजों की खरीददारी करेंगे। दोस्तों के साथ मस्ती करेंगे। पत्नी व बच्चे आपसे नाराज चल सकते हैं। जिन जातकों का विवाह नहीं हुआ उनके जीवन में कोई दस्तक देने वाला है।नौकरी से लाभ होगा। किसी कंपनी में अच्छे पैकेज पर नियुक्ती संभव है।

मकर 29 दिसबंर, साल 2019 के आखिरी रविवार को अच्छी नौकरी मिल सकती है। सेहत से परेशान रहेंगे।बिजनेस में संबंध बिगड़ेंगे। भाई बहनों का सहयोग व प्यार मिलेगा। पुराने दोस्तों से मुलाकात हो सकती है। छोटी यात्राओं से अच्छा फल मिलेगा।जीवन साथी के साथ घूमने जाएंगे।

कुंभ 29 दिसबंर, साल 2019 के आखिरी रविवार को नौकरी व बिजनेस में कई उतार-चढ़ाव दिखेंगे। गाड़ी संभलकर चलाएं। किसी पर भरोसा करने से पहले कई बार सोच-विचार कर लें। धार्मिक काम में मन लगेगा।प्रेम संबंधों में अलगाव की स्थिति बन रही है। जीवनसाथी की वजह से जातक का कद बढ़ेगा। बच्चे सफलता हासिल करेंगे। इस वजह से छुट्टी के दिन का मजा दोगुना होगा।

मीन 29 दिसबंर, साल 2019 के आखिरी रविवार को छात्रों के लिए यह दिन शुभ है। प्रतियोगिता में सफलता मिलेगा। वाहन की खरीद करेंगे। नौकरी वाले जातकों को ऑफिस में बहुत अधिक तनाव और दबाव मिलेगा। सहयोगियों के विश्वास प्राप्त कर शुभ प्रगति करेंगे। मानसिक तनाव के कारण स्वास्थ्य अस्थिर रह सकता है। आराम करने के लिए पर्याप्त समय लें।

यह भी पढ़ें...हर रोज करते हैं पूजा-पाठ, फिर भी नहीं रहता मन शांत तो ये उपाय आजमाएं आप

suman

suman

Next Story