×

9 NOV: इन राशियों के बिजनेस पर शनिदेव की नजर, जानिए राशिफल व पंचांग

जयपुर माह – कार्तिक,तिथि – द्वादशी ,पक्ष – शुक्ल,वार – शनिवार, नक्षत्र – उत्तराभाद्रपद,सूर्योदय – 06:38, सूर्यास्त – 17:30,चौघड़िया शुभ – 08:03 से 09:24, चर – 12:05 से 13:25, लाभ – 13:25 से 14:46, अमृत – 14:46 से 16:06।

suman
Published on: 8 Nov 2019 5:54 PM GMT
rashi
X

जयपुर माह – कार्तिक,तिथि – द्वादशी ,पक्ष – शुक्ल,वार – शनिवार, नक्षत्र – उत्तराभाद्रपद,सूर्योदय – 06:38, सूर्यास्त – 17:30,चौघड़िया शुभ – 08:03 से 09:24, चर – 12:05 से 13:25, लाभ – 13:25 से 14:46, अमृत – 14:46 से 16:06।

मेष शनिवार को कोई अहम फैसला लेने में मुश्किल का सामना करना पड़ सकता है। हालांकि, आपको धैर्य बनाए रखने की जरूरत है। भावुकता आड़े आ सकती है। दिन मुश्किल वाला है इसलिए परिपक्व तरीके से निपटने की कोशिश करें। नए व्यापार का योग बन रहा है । विद्यार्थियों के लिए यह उत्तम समय चल रहा है।

यह पढ़ें....चाणक्य नीति: जिन पुरुषों में होती है ऐसी बात, वो प्रेम में नहीं होते असफल

वृषभ शनिवार को आलस से घिरे होंगे। इस वजह से कुछ जरूर काम आप अगले दिन के लिए टाल सकते हैं। वैसे, दिन अच्छा गुजरेगा और आप शाम भी सुकून वाली होगी। गृह निर्माण के लिये उत्तम समय चल रहा है।पदोन्नति का प्रबल योग बन रहा है. प्रयासरत कार्यों में आपको सफलता मिलेगी। लेखन कार्य से धन लाभ होग। परिश्रम से अत्यधिक लाभ प्राप्त होने की संभावनाएं है। यात्रा तीर्थाटन इत्यादि से आपको लाभ प्राप्त होगा।

मिथुन शनिवार को आपके लिए उत्सव और आनंद वाला होगा। दोस्तों और परिवार वालों के साथ अच्छा समय बितेगा। पिकनिक या कहीं घूमने जाने की योजना भी बना सकते हैं।रुका हुआ धन प्राप्त होने का योग बन रहा है। प्रयासरत कार्यों में आपको सफलता प्राप्त होने का योग बन रहा है। परिवार में नए मेहमान के आगमन का योग बन रहा है। पत्नी का सुख प्राप्त होगा।

कर्क शनिवार को आपके लिए बेहद व्यस्त होने वाला है। खासकर घर से जुड़े काम में आपको अपना ज्यादातर समय व्यतीत करना होगा। दिमाग और दिल भी काम के बोझ से दबा होगा। अपनी क्षमता के कारण आप तमाम कामों से निपटने में भी कामयाब होंगे।सरकारी नौकरी मिलने का प्रबल योग बन रहा है। आज अपनी उर्जा को सही दिशा में लगाएं, बड़ी सफलता का योग बन रहा है। विद्यार्थियों के लिए एवम उनके कैरियर के लिए अच्छा समय चल रहा है।

सिंह शनिवार को भावुकता से घिरे होंगे। अगर आप अपने शादी के लिए पार्टनर खोज रहे हैं, तो इस संबंध में कोई अच्छी खबर आपको मिल सकती है।नए व्यापार एवं व्यवसाय से लाभ मिलेगा। विदेश में नया व्यवसाय खोलने के अवसर प्राप्त होंगे। साहित्यिक जगत के लोगों के लिए साहित्यिक जगत से आय का साधन मिलेगा। आपको न्यायालय से लाभ मिलेगा।

कन्या शनिवार को किसी नये मिलने वाले मौके लिए तैयार रहने की जरूरत है। आपका आत्मविश्वास भी चरम पर होगा और इस वजह से मिले मौके को आप खुले दिन से स्वीकर करेंगे। हालांकि, अति-उत्साह से बचने की कोशिश कीजिए। मान-सम्मान प्राप्त होने का योग बन रहा है. जमीन जायदाद के खरीदने का उत्तम समय है।आप को संतान सुख मिलने की संभावना है। विद्यार्थियों के लिए उत्तम समय चल रहा है।

यह पढ़ें.... शुरू हो गया शादियों का सीजन, नवंबर व दिसंबर में है ये शुभ मुहूर्त

तुला शनिवार को भाग्यशाली साबित होने वाला है। खासकर आर्थिक क्षेत्र में आपको फायदा मिल सकता है। आपके बच्चों से जुड़ी कोई अच्छी खबर भी मिल सकती है। व्यापार में भी निवेश करने के लिए भी आज का दिन उत्तम है।मान सम्मान में वृद्धि होगी, रोजगार से आपको लाभ मिलेगा। आयात निर्यात का योग बन रहा है। परिवार में शुभ कार्य होने का योग है।अचानक धन लाभ होगा जिससे आपकी माली हालत सुदृढ़ होगी।

वृश्चिक शनिवार को बोरिंग और आलस से भरा होगा। नये दोस्त बन सकते हैं। इसके अलावा आज दिन में आपके लिए कोई खास हलचल नहीं होने वाली है। चारों तरफ से धन लाभ होने का योग बन रहा है। परिवार में शुभ कार्य होने से मन प्रसन्न रहेगा। भाई बहन का सुख प्राप्त होगा. नए कार्य एवं नए उद्योग लगने का योग बन रहा है।खिलाड़ियों के लिए उत्तम समय चल रहा है खुद पर नियंत्रण रखें।

धनु शनिवार को अपनी मेहनत का फल मिलेगा। दोस्तों और परिवार के साथ अच्छे दिन बताएंगे। कुल मिलाकर आज का दिन आपके लिए मौज-मस्ती वाला होगा।देश विदेश की यात्रा का योग बन रहा है। स्वास्थ्य से सावधानी बरतें और अपनी उर्जा को सही दिशा में लगाएं. आपका समय आपके अनुकूल चल रहा है. जितना मेहनत करेंगे उतना आपका भाग्य आपका साथ देगा।

मकर शनिवार को धैर्य बनाये रखने की जरूरत है। शांत रहे और समस्या से निपटने की कोशिश करें। अपने आसपास के लोगों से भी बहस से बचने की कोशिश करें।नए व्यापार करने के अवसर मिलेंगे शुभ कार्य का योग बन रहा है. जमीन एवं वाहन खरीदने का योग बन रहा है।

यह पढ़ें.... गुरुनानक देव की 550वीं जयंती पर जानते हैं उनके जीवन के मूल मंत्र

कुंभ शनिवार को लिए संघर्ष का दिन है, लेकिन साथ ही कोई दिलचस्प मोड़ भी आपके जीवन में आ सकता है। बिजनेस में किसी नये प्रोजेक्ट को शुरू कर सकते हैं।भाई बहन को सुख समृद्धि में वृद्धि का योग बन रहा है। नए व्यापार के अवसर मिलेंगे. विद्यार्थियों, खिलाड़ियों के लिए सर्वोत्तम समय चल रहा है. विद्यार्थियों के कैरियर के लिए बहुत प्रतिकूल समय है यह और खिलाड़ियों को खेल जगत से लाभ मिलेगा साथ ही मैच जीतने की संभावना उनकी प्रबल है।

मीन शनिवार को आपके लिए दिन काफी ऊपर-नीचे वाला रहने वाला है। दिन मुश्किल वाला है लेकिन इसके बावजूद सफलता के मौके ज्यादा हैं। बिना सोचे-समझे कोई फैसला नहीं ले, मुश्किल में फंस सकते हैं।विद्या व वाणी से धन लाभ होने का योग बन रहा है. समय का सदुपयोग करें. समय आपके अनुकूल है। भाग्य आपका साथ दे रहा है जितना आप मेहनत करेंगे उतना लाभ मिलेगा। धन लाभ मिलने की संभावना बन रही है।

suman

suman

Next Story