×

आज से राशि के अनुसार शुरू करें ये काम, 40 दिन बाद खुद देखेंगे चमत्कार

25 जुलाई आज नाग पंचमी है। इस दिन नाग देवताओं की पूजा की जाती है। नाग पंचमी के दिन नाग देवताओं की पूजा की जाती है। हर साल यह पर्व सावन माह के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को मनाया जाता है। इस दिन अपने राशि अनुसार कुछ उपाय करने पर सभी प्रकार के कष्टों का निवारण होता है। जानते हैं नाग पंचमी के दिन राशि अनुसार कौन से उपाय करने चाहिए।

Suman  Mishra
Published on: 25 July 2020 6:50 AM IST
आज से राशि के अनुसार शुरू करें ये काम, 40 दिन बाद खुद देखेंगे चमत्कार
X

लखनऊ: 25 जुलाई आज नाग पंचमी है। इस दिन नाग देवताओं की पूजा की जाती है। नाग पंचमी के दिन नाग देवताओं की पूजा की जाती है। हर साल यह पर्व सावन माह के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को मनाया जाता है। इस दिन अपने राशि अनुसार कुछ उपाय करने पर सभी प्रकार के कष्टों का निवारण होता है। जानते हैं नाग पंचमी के दिन राशि अनुसार कौन से उपाय करने चाहिए।

यह पढ़ें...25 जुलाई राशिफल: नागपंचमी के दिन इन राशियों के बिगड़ेंगे काम, जानें बाकी का हाल

मेष: मेष राशि के जातकों को नाग पंचमी पर रुद्राष्टाध्यायी का पाठ करना चाहिए। ऐसा करने पर नाग देवता प्रसन्न होंगे।

वृष: इस राशि के लोग नागपंचमी के दिन से 40 दिनों तक नियमित रुप से रोजाना एक तांबे का टुकड़ा बहते जल में प्रवाहित करें। ऐसा करने पर उनके सभी कष्ट दूर होंगे।

मिथुन : मिथुन राशि वाले जातक नाग पंचमी वाले दिन से शुरू करके 40 दिनों तक रोजाना किसी कुष्ठ रोगी को मूली का दान करें।

कर्क: कर्क राशि के लोगों को नाग पंचमी के दिन से लेकर आठ दिनों तक लगातार बहते हुए जल में नारियल प्रवाहित करना चाहिए।

यह पढ़ें...राशि के अनुसार नाग पंचमी पर करें मंत्र जाप, हर समस्या का होगा समाधान

सिंह: सिंह राशि के लोग एक लाल कपड़े में नारियल और चार बादाम बांध कर किसी गड्ढे में दबा दें।

कन्या: कन्या राशि के लोग नाग पंचमी के दिन से 5 दिनों तक शिव मंदिर में खोपरा और मिश्री का प्रसाद अर्पित करें।

तुला: नाग पंचमी के एक दिन पहले की रात को जौ के दाने अपने सिरहाने रखकर सोएं और नाग पंचमी के दिन सुबह उठकर यह दाने पक्षियों को डाल दें।

वृश्चिक : नाग पंचमी के दिन नागों की पूजा के साथ गणेश जी की पूजा भी करें। उन्हें लड्डुओं का भोग लगाएं।

यह पढ़ें...कालसर्प दोष से मिलेगी मुक्ति: नागपंचमी के दिन करें इस चमत्कारी मंत्र का जाप

धनु :सपेरों से किसी नाग को खरीदकर उन्हें मुक्त कराएं।

मकर: नाग पंचमी से हर शनिवार को 11 दिनों तक तिल और जौ का दान करें।

कुंभ : नागपंचमी के दिन कोयले को बहते हुए जल में प्रवाहित करना चाहिए।

मीन: नाग पंचमी के दिन शिव मंदिरमें अर्पितकर अपने हाथ में अष्टधातु से बना हुआ कड़ा पहनना चाहिए।

देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Suman  Mishra

Suman Mishra

एस्ट्रोलॉजी एडिटर

मैं वर्तमान में न्यूजट्रैक और अपना भारत के लिए कंटेट राइटिंग कर रही हूं। इससे पहले मैने रांची, झारखंड में प्रिंट और इलेक्ट्रानिक मीडिया में रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग किया है और ईटीवी में 5 वर्षों का डेस्क पर काम करने का अनुभव है। मैं पत्रकारिता और ज्योतिष विज्ञान में खास रुचि रखती हूं। मेरे नाना जी पंडित ललन त्रिपाठी एक प्रकांड विद्वान थे उनके सानिध्य में मुझे कर्मकांड और ज्योतिष हस्त रेखा का ज्ञान मिला और मैने इस क्षेत्र में विशेषज्ञता के लिए पढाई कर डिग्री भी ली है Author Experience- 2007 से अब तक( 17 साल) Author Education – 1. बनस्थली विद्यापीठ और विद्यापीठ से संस्कृत ज्योतिष विज्ञान में डिग्री 2. रांची विश्वविद्यालय से पत्राकरिता में जर्नलिज्म एंड मास कक्मयूनिकेश 3. विनोबा भावे विश्व विदयालय से राजनीतिक विज्ञान में स्नातक की डिग्री

Next Story